3 साल पहले घर से भागा था पति, पत्नी ने TikTok वीडियो बनाते हुए पकड़ा

Join Us icon

TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतना ही विवादों में भी रही है। हाल ही में कॉग्रेस नेता शशि थरूर ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए कहा था कि TikTok इंडियन यूजर्स का डाटा गैरकानूनी तरीके से चीन में भेज रही है। TikTok पर छिड़ी इस बहस के बीच एक रोमांचक मामला सामने आया है। TikTok से जुड़ी खबर आई है कि इस ऐप को यूज़ करने की वजह से 3 साल से लापता एक व्यक्ति अपनी पत्नी और उसके परिवार वालो से मिल पाया है।

TikTok से जुड़ा यह मामला तमिलनाडु का है। ​​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णानगर रहने वाला सुरेश तीन साल पहले 2016 में अपने घर से भाग गया था। सुरेश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी और परिवार वालों के उसे काफी ढूंढ़ा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी सुरेश का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लेकिन अब 3 साल बाद सुरेश को एक TikTok वीडियो के जरिये उसकी पत्नी ने पकड़ लिया।

tamilnadu-suresh-caught-by-wife-after-3-years-on-tiktok-video

दरअसल लापता होने के तीन साल बाद एक दिन सुरेश की पत्नी जयासुधा के रिश्तेदार ने TikTok पर एक वीडियो देखी जिसमें एक्टिंग कर रहा शख्स हूबहू सुरेश जैस दिख रहा था। उस वीडियो में शख्स किसी किन्नर को प्यार कर रहा था। संदेह होने पर रिश्तेदार ने जयासुधा को वह वीडियो दिखाया जिसे देखने के बाद जयासुधा को भरोसा हो गया कि वीडियो में किन्नर के साथ मौजूद व्यक्ति कोई और नहीं ब​लकि सुरेश ही है। यह भी पढ़ें : Realme A1 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, लो बजट सेग्मेंट में जल्द हो सकता है लॉन्च

TikTok वीडियो की बात जयासुधा ने पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस ने सुरेश के TikTok अकाउंट पर नज़र बनाए रखी। कुछ समय बाद ही पुलिस ने सुरेश को ​होसुर स्थान पर धर दबोचा। सुरेश ने बताया कि उसने पारिवारिक समस्याओं की वजह से अपने परिवार को छोड़ा था। सुरेश ने यह भी बताया कि वह वीडियो में दिख रही किन्नर के साथ रिलेशनशिप में है और घर से भागने के बाद वह उसी के साथ रह रहा था। यह भी पढ़ें : TikTok गैरकानूनी तरीके से इंडियन्स का डाटा भेज रही है चीन

बहरहाल किन्नरों के लिए काम करने वाले एक NGO के साथ मिलकर पुलिस ने सुरेश को पकड़ लिया है और उसकी काउंसलिंग करने के बाद उसकी पत्नी व ​परिवार वालों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि सुरेश के दो बच्चे भी हैं। TikTok पर वीडियो बनाने का यह शौक सुरेश के ​कितना सही साबित हुआ या नहीं यह तो हम नहीं बता सकते लेकिन इस ऐप ने एक घर से भागे हुए पति को फिर से उसकी पत्नी के पास ला दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here