
आज हमारी लाइफ में स्मार्टफोन सांस लेने जितना ही जरूरी हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बच्चों को भी फोन में गेम खेलने और कार्टून देखने की लत लग गई जो शायद अब कभी खत्म होगी। हम सभी को पता है कि बच्चों का इस तरह फोन इस्तेमाल बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए कुछ समय पहले टेक कंपनी Tarbull ने खास बच्चों के लिए खास स्पीकर को पेश किया है। इस स्पीकर को कंपनी ने SuperBuddy Rabbito का नाम दिया है। यह स्पीकर हमारे पास कुछ समय पहले रिव्यू के लिए पहुंचा और इसके आते ही मुझसे ज्यादा मेरे घर के बच्चे इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा उत्साहित थे। तो चलिए आपको इस रिव्यू में बतातें कि कैसे यह स्पीकर आपके बच्चों की फोन की मोबाइल लत छुड़ाने में कामयाब होगा।
बच्चों को पसंद आएगा इसका डिजाइन
Tarbull सुपरबडी रैबिटो को खरगोश की शक्ल में डिज़ाइन किया गया है जो कि पहली बार में ही बच्चों को आकर्षित कर जाएगा। कंपनी की ओर से स्पीकर दो कलर (ब्लू और रेड) में सेल किया जा रहा है। हमारे पास रिव्यू के लिए कंपनी की ओर से रेड कलर वेरिएंट भेजा गया था। अगर बात करें इसके डिजाइन की तो इस वायरलैस स्पीकर में सिलिकॉन के मुलायम चमकते कान आपको काफी अच्छे लगेंगे जो कि अंधेरे में लाइट के साथ और सुंदर लगते हैं। स्पीकर का वजन महज 360 ग्राम है जो कि काफी हल्का है। इसके अलावा चार्जिंग लेवल को दिखाने के लिए सुपरबडी रैबिटो के माथे पर सामने की तरफ एक एलईडी है। स्पीकर को चार्जर में प्लग करने पर यह लाल रंग में चमकेगा। एक बार बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाने के बाद यह बंद हो जाएगी।
इसमें वॉयस कमांड, पिछला या अगला ट्रैक, कहानियां, सॉन्ग और रिकॉर्ड के लिए माइक्रोफ़ोन जैसे ऑप्शन हैं। साथ ही फ्रंट में चाइल्ड लॉक बटन भी है। Tarbull सुपरबडी रैबिटो के पिछले हिस्से पर एक बड़ा स्पीकर ग्रिल और नीचे की ओर पावर ऑन व ऑफ बटन है जो कि वाल्यूम कम और बढ़ाने का काम भी करता है। स्पीकर में नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इसके अलावा, एक एसडी कार्ड स्लॉट है जिसे स्क्रू ड्राइवर का उपयोग करके खोलना पड़ता है। डिजाइन के अलावा इसका बिल्ड क्वालिटी भी कमाल की है। कंपनी ने इसमें अच्छी प्लास्टिक इस्तेमाल किया है। अच्छी क्वालिटी होने के कारण स्पीकर थोड़ी सी ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।
शानदार फीचर्स से लैस
टैरबुल सुपरबडी रैबिटो एक शानदार स्पीकर है, जिसमें बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा कंटेंट है। यह स्पीकर बच्चों को सिंग, डांस और क्रिएटिव बनाने में मदद करेगा। इस स्पीकर में डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, वॉयस रिकॉर्डिंग, चाइल्ड लॉक हैं। इसके अलावा सुपरबडी स्टोरीटेलर 750 से अधिक अंग्रेजी और हिंदी ट्रैक के साथ पहले से लोड हैं। वहीं, सुपरबडी रैबिटो स्पीकर किसी भी डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है और इसमें मौजूद कंटेंट को चलाने के लिए यह ब्लूटूथ 5.0 का उपयोग करता है। इस स्पीकर में बच्चों के लिए ढेर सारी कहानियां मौजूद हैं। इसमें साहसिक कहानियां, क्लासिक परियों की कहानियां, महान शासकों की कहानियां, पौराणिक कहानियां, जातक कथाएं और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। इसके अलावा इसमें और भी बहुत कुछ है। इसमें फ्रंट पर कई बटन दिए गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान है। स्पीकर के टॉप लेफ्ट पर मौजूद बटन को हल्का सा प्रैस कर पिछले ट्रैक पर और लॉन्ग प्रैस कर चाइल्ड लॉक व ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा राइट साइड पर मौजूद बटन को हल्का सा प्रैस कर अगले ट्रैक पर व इसे लॉन्ग प्रैस कर लाइट को ऑन व ऑफ कर सकते हैं।
वहीं, नीचे बुक वाले बटन को टैब कर स्टोरी सुनी जा सकता है। इसी बटन को शॉर्ट प्रैस कर स्टोरी प्ले की जा सकती है। वहीं, लॉन्ग प्रैस कर दूसरी स्टोरी फोल्डर में पहुंचा जा सकता है। इस बटन को दो बार प्रैस कर पहले के स्टोरी फोल्डर पर पहुंचा जा सकता है। साथ ही इसके नीचे वाले बटन को प्रैस कर कहानियां सुनी जा सकती हैं जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में हैं। इसके अलावा इसके नीचे मौजूद बटन से अपनी रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड कर सुना जा सकता है। इस बटन को शॉर्ट प्रैस कर रिकर्ड ट्रैक को प्ले, लॉग्न प्रैस कर वॉयस रिकॉर्डिंग को प्ले, शॉर्ट प्रैस कर वॉयस रिकार्डिंग को स्टॉप और दो बार प्रैस कर रिकॉर्डिंग को डिलीट किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
अगर बात करें इसकी परफॉर्मेंस की तो स्पीकर में शानदार साउंड क्वालिटी मिलती है। आप बड़े से रूम में इस स्पीकर से शानदार पर्फोर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। मैंने इसे 40 प्रतिशत साउंड के साथ यूज किया। आपके घर में यह एक सजावट के तौर पर भी रखा जा सकता है। वहीं टेबल पर या किसी भी प्लेन सताह पर रखने पर इसके गिरने की संभावना कम है। कुल मिलकार कहा जा सकता है कि इस प्रोडक्ट को खासतौर से बच्चों के फोन की लत छुड़ाने के लिए ही बनाया गया है। इसके अलावा यह स्पीकर 2000mAh की बैटरी से लैस है। वहीं, इसे एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का बैकअप मिलता है। हालांकि, स्पीकर में अगर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होता तो ज्यादा अच्छा होता।
प्राइस और सेल
3,499 रुपए की कीमत वाला यह सुपरबडी रैबिटो एक स्मार्ट ऑडियो प्लेयर सिस्टम है, जो बच्चों को स्क्रीन के बिना अपना समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है। सुपरबडी रैबिटो 2 से 10 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। स्पीकर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट वीडियो
खरीदें या नहीं?
यदि आपके बच्चे फोन पर ज्यादा समय बीताते हैं और आप इसे लेकर परेशान है तो इस शानदार स्पीकर Tarbull SuperBuddy Rabbito Speaker को खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं यह स्पीकर किसी को गिफ्ट करने के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस स्पीकर से बच्चों की भाषा में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही यह बच्चों में रचनात्मक सोच और जिज्ञासा को बढ़ाता है।


























