Nexon EV Coupe पर काम कर रही टाटा: रिपोर्ट

Join Us icon

EV यानी Electric Vehicles का क्रेज इंडिया में भी तेजी पकड़ रहा है। लोग बिजली से चलने वाले वाहनों में रूचि दिखा रहे हैं, फिर वह चाहे E-Scooter हो, E-Bike हो या E-Car हो। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से इस शुरूआती दौर में ये वाहन अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर लॉन्च हो रहे हैं लेकिन फिर भी कई कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम को कम तथा चलन को आम करने के प्रयास में लगी है। इन्हीं में से एक नाम Tata Motors का है। कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें बनाने के बाद अब यह कंपनी नई Electric Car Nexon EV Coupe को लाने की तैयारी कर रही है।

Tata Nexon EV Coupe

टाटा मोटर्स द्वारा लॉन्च की जा चुकी Tata Nexon EV को देश में काफी पसंद किया गया है। और अब इसी सफलता को भुनाते हुए यह कंपनी इसी सेग्मेंट के एक और नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे Tata Nexon EV Coupe नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस इलेक्ट्रिक कार की डिटेल्स को पर्दे में ही रखा है लेकिन एक ताजा लीक के जरिये बाजार में आने से पहले ही टाटा नेक्सॉन ईवी कूप की कॉन्सेप्ट ईमेज और वीडियो सामने आ गई है। यह भी पढ़ें : इंडिया में लॉन्च हुआ एक और बेहद ही स्टाईलिश Electric Scooter, सिंगल चार्ज में चलेगा 120 किलोमीटर

ऐसी होगी Nexon EV Coupe की लुक और फीचर्स

टाटा की इस नई Electric Car को लेकर कहा गया है कि एसयूवी सेग्मेंट में आने वाली यह गाड़ी बेहद ही पावरफुल होगी। कार के एक्स्टीरियर से लेकर इंजन व बैटरी पावर तक सभी को सॉलिड रखा जाएगा। लीक के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में 40 किलोवॉट की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी। रिपोर्ट के अनुसार सिंगल चार्ज में ही यह इलेक्ट्रिक कार 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी। वहीं साथ ही Nexon EV Coupe में पावरफुल मोटर भी मौजूद रहेगी।

Tata Nexon EV Coupe design and features electric car price in india launch soon
Tata Nexon

इंटरनेट पर शेयर की गई कॉन्सेप्ट वीडियो से पता चला है कि Tata Nexon EV Coupe का डिजाइन बेहद ही शानदार होगा। फोटो व वीडियो से पता चला है कि कार के हेडलैंप और फॉगलैंप को डायमंड शेप में बनाया गया है और फ्रंट बंपर की ऐज वर्टिकली शेप में है। गाड़ी के फ्रंट बंपर में बीच हैवी बॉडी क्लैडिंग दी गई है तथा डेटाइम रनिंग एलईडी स्ट्रिप्स काफी स्लीक है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार में 16 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। बहरहाल अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here