टीवी बनाने वाली कंपनी TCL ने लॉन्च किया अपना नया मोबाइल फोन, Realme – Redmi को देगा टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/TCL-305-Price.jpg

लो बजट स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स का बोलबाला है। Infinix व Tecno जैसी अन्य मोबाइल कंपनियां भी इस सेग्मेंट में अपनी जोर आजमाइश कर रही है और सस्ते स्मार्टफोंस लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में टेक ब्रांड TCL ने भी नया प्रयास किया है। टीसीएल ने इंटरनेशनल मार्केट में एक नया मोबाइल फोन TCL 305 पेश किया है जो Helio A22, 5,000mAh battery और 13MP dual camera के साथ लॉन्च हुआ है।

TCL 305 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

टीसीएल 305 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 269पीपीआई और 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। TCL 305 स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर सपोर्ट करता है जिसके ​तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी 89.11 प्रतिशत का है।

TCL 305 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड के ‘गो’ एडिशन पर काम करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ काम करती है तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। यह फोन LPDDR4x RAM तकनीक पर काम करता है।

यह भी पढ़ें : Tecno Spark 8C स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

टीसीएल 305 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एलईडी फ्लैश के साथ फोन के बैक पैनल 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए TCL 305 स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

TCL 305 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। TCL 305 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 205 यूरो यानी 17,000 रुपये के करीब है। इस फोन को Space Gray और Atlantic Blue कलर में यूरोप में लॉन्च किया गया है जो आने ​वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है।