Tecno Camon Slim की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, स्टाइलिश डिजाइन पर लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/tecno-camon-slim-4g.jpg

टेक्नो का स्लीम स्मार्टफोन मार्केट में आने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से Tecno Camon Slim जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इस अपकमिंग फोन टेक्नो कैमोन स्लीम 5जी की रियल ईमेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गए हैं। यह एक 4G Smartphone बताया जा रहा है अगले महीने जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Camon Slim 4G डिजाइन

टेक्नो कैमोन स्लीम स्मार्टफोन की जानकारी टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ के जरिये सामने आई है। लीक में इस फोन की फोटो शेयर की गई है जिसमें मोबाइल काफी हद तक iPhone Air जैसा नजर आ रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है और हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड है। दोनों कैमरा सेंसर्स के बीच में मैट्रिक्स लाइट्स लगी है जिनमें अलग-अलग ऐनिमेशन चलते नजर आ रहे हैं।

Tecno Camon Slim 4G स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले लगाई गई है जिसके चारों ओर नैरो बेजल्स दिए गए हैं। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन पांच कलर मॉडल्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें New Mondrian, Prism Black, Jungle Green, Van Gogh Blue और Burgundy Red शामिल होंगे। फोन थिकनेस अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि मोटाई 6mm के करीब रखी जा सकती है।

Tecno Camon Slim 4G स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार यह अपकमिंग टेक्नो स्मार्टफोन 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में हाई ब्राइटनेस भी मिलेगी और यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा।

Tecno Camon Slim 4G को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन 8GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।

टेक्नो कैमोन स्लीम 4जी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगी। लीक के अनुसार इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी फ्लिकर सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग टेक्नो फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए Tecno Camon Slim 4G में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं इस स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन में Bluetooth और Wi-Fi के साथ ही OTG और NFC जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं उम्मीद है कि टेक्नो की Ella AI का सपोर्ट भी कैमोन स्लीम फोन में दिया जा सकता है।