7000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है Tecno Camon Slim/Air, Geekbench पर हुआ स्पॉट

Tecno अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon Slim/Air को जल्द लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले यह डिवाइस Google Play Console और Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। लिस्टिंग से यह भी लग रहा है कि कंपनी इस फोन को अलग-अलग मार्केट्स में Tecno Camon Slim और Tecno Camon Air नाम से पेश कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Play Console लिस्टिंग
Google Play Console डेटाबेस में आगामी स्मार्टफोन मॉडल नंबर ‘CN6C’ के साथ दिखाई दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक इसमें MediaTek MT6789V/CD प्रोसेसर दिया जा सकता है। प्रोसेसर कॉन्फिगरेशन में 2 ARM Cortex-A76 कोर 2.20GHz क्लॉक स्पीड और 6 ARM Cortex-A55 कोर 2.00GHz क्लॉक स्पीड के साथ दिखाए गए हैं। इसके साथ ARM Mali-G57 GPU देखा गया है।
जानकारी के अनुसार फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट हो सकता है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Helio G100 या नया Helio G200 प्रोसेसर भी लगाया जा सकता है।
आगामी Tecno Camon Slim/Air में 8GB RAM दी जा सकती है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसमें 1080 x 2364 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 420 DPI स्क्रीन डेंसिटी मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिवाइस में हाई-रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले उपयोग हो सकता है।
Geekbench लिस्टिंग
Geekbench प्लेटफॉर्म में भी ऊपर बताया गया मॉडल नंबर स्पॉट हुआ है। फोन ने single-core टेस्ट में 712 और multi-core टेस्ट में 1838 पॉइंट्स हासिल किए हैं। लिस्टिंग में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB RAM और Android 16 का जिक्र किया गया है। साथ ही Mali-G57 MC2 GPU मिलने की बात सामने आई है। Tecno ने प्रोसेसर को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई जानकारी लगातार Helio G99 चिप की ओर इशारा कर रही हैं।
पूर्व में आई FCC लिस्टिंग के अनुसार Tecno Camon Slim/Air में ‘BL-68DX’ मॉडल नंबर वाली बड़ी Li-ion Polymer बैटरी दी जा सकती है। इसकी टिपिकल साइज 7000mAh और रेटेड साइज 6840mAh बताई गई है। फोन में 60W wired फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
FCC लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस में NFC और डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं, डिजाइन स्कीमैटिक को देखकर माना जा रहा है कि यह फोन Tecno POVA Slim जैसा दिखाई दे सकता है।
Indonesia के Carlcare Services डेटाबेस के अनुसार यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। इससे यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज चुनने का विकल्प मिल सकता है।
संभावित लॉन्च टाइमलाइन
Tecno ने अभी Tecno Camon Slim/Air स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से लगता है कि डिवाइस जल्द ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। यदि आप आने वाले दिनों में स्लिम फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।