6.39mm पतला Tecno Camon Slim 5G ग्लोबली हो रहा है लॉन्च, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

Join Us icon

Tecno ने अपने नए Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लाने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार, Camon Slim 5G को तीन दिन बाद ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन को Tecno Bangladesh की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जहां इसके डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स तक की पूरी जानकारी सामने आ गई है। फोन की बड़ी खास बात इसका सिर्फ 6.39mm पतला डिजाइन है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Camon Slim 5G डिजाइन

Tecno Camon Slim 5G को बेहद पतले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 6.39mm है। कंपनी ने इसे 6 रंगों में पेश किया हैं। जिनमें Burgundy Red, Neo Mondrian, Gossamer White, Van Gogh Blue, Matisse Black और Rebel Pink शामिल हैं।

Tecno Camon Slim 5G के Gossamer White वैरियंट में 3D फ्लोटिंग इफेक्ट दिया गया है। जबकि Neo Mondrian में धूप पड़ने पर लाल, नीले और पीले रंग उभरने का खास प्रभाव देखने को मिलेगा। Van Gogh Blue और Matisse Black जैसे विकल्प भी यूनिक डिजाइन के साथ आते हैं।

Tecno Camon Slim 5G के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Camon Slim 5G में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस डिस्प्ले में 2160Hz PWM हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में बारिश के दौरान स्क्रीन इस्तेमाल करने के लिए Rain Touch और पानी के अंदर इस्तेमाल के लिए Waterproof Case Touch सपोर्ट भी दिया गया है। इससे अलग-अलग कंडीशन में टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने की उम्मीद है।

Tecno Camon Slim 5G में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM मिलती है। जिसे Extended RAM की मदद से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256GB की स्टोरेज है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन HiOS 16 पर काम करेगा। इसमें TGuard, Mini Mode, Payment Protection, OneLeap, iPhone के साथ Touch Transfer, App Flash Launch 2.0 और Sensory Scheduling 3.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। Tecno फोन के लिए 5 साल तक Security Updates और 3 Android OS अपडेट देने का भी वादा कर रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon Slim 5G फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony LYTIA 700C Ultra Night प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। फोन में बेहतर फ्लैश के लिए एडवांस फ्लैश सिस्टम और FlashSnap 2.0 भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यही नहीं इसमें Underwater Photography और Live Photo जैसे कैमरा फीचर्स भी मौजूद हैं।

Tecno Camon Slim 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। पतले डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी मिलना फोन की खास खूबियों में से एक है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी दी है। फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर मजबूती के लिए TUV SUD 60-Month Fluency A+ सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Tecno Camon Slim 5G फोन में डुअल स्पीकर मिलते हैं। जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें Infrared Remote Control भी दिया गया है। फोन में Tecno AI से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। साथ ही 256GB Tecno Cloud स्टोरेज तीन साल के लिए मिलेगा। इसके अलावा Kilometre-level FreeLink 2.0 तकनीक भी दी गई है जो लंबी दूरी तक कनेक्टिविटी में मदद करने के लिए होगी।

Tecno Camon Slim 5G अपने 6.39mm पतले डिजाइन, 144Hz 1.5K डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी, Dimensity 7300e 5G चिपसेट और IP69K रेटिंग के साथ शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 3 दिन बाद हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here