
Tecno कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपना ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Camon i4 लॉन्च किया था। इस फोन की शुरूआती कीमत 9,599 रुपये थी जो इसे देश के सबसे सस्ते ट्रिपल रियर कैमरे वाले टॉप 3 स्मार्टफोंस में शुमार करती है। वहीं अब एक बार फिर Tecno इंडिया में कुछ नया करने जा रही है। खबर सामने आई है कि टेक्नो कंपनी भारत में ब्रांड का नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है और यह डिवाईस इंडिया का सबसे सस्ता इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन हो सकता है।
Tecno Mobile India की ओर से मीडिया इन्वाईट शेयर किया गया है जिसमें नए फोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 10 जुलाई को Tecno भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से कंपनी का नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। कंपनी की ओर से हालांकि 10 जुलाई को लॉन्च होने वाले फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन Tecno इस फोन के साथ Tecno Phantom is coming हैशटैग का यूज़ कर रही है।
Tecno के आगामी स्मार्टफोन की बात करें तो शेयर किए मीडिया इन्वाईट में ‘फिंगरप्रिंट सेंसर’ को दिखाया गया है। इस टीज़र ईमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी का आने वाला डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। आपको बता दें कि Tecno ने अपने सभी स्मार्टफोंस की प्राइस रेंज को सीमित दायरे में ही रखा था। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि Tecno द्वारा लॉन्च किया जाने वाला यह फोन भारत में मौजूद सबसे सस्ता इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन हो सकता है। बहरहाल फोन के अन्य जानकारी मिलते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।
Tecno Camon i4
Camon i4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डॉट नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने नए फोन को हाईओएस आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है जिसने 3 रैम वेरिएंट्स में बाजार में कदम रखा है। टेक्नो कैमोन आई4 के ये वेरिएंट्स अलग-अलग चिपसेट पर काम करते है। यह भी पढ़ें : LG W सीरीज़ का इंडिया में हुआ आगाज! लॉन्च हुए 3 नए फोन, Samsung-Realme-Xiaomi की बढ़ी मुश्किल
Tecno Camon i4 का सबसे छोटा वेरिएंट 2जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन के दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करते हैं। इसी तरह Camon i4 के सबसे बड़े वेरिएंट को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर काम करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Camon i4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसिंग सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए कैमोन आई4 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Vivo का कारनामा : सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला फोन, पेश की ऐसी जबरदस्त तकनीक
Camon i4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Camon i4 में रॉकेट चार्जिंग फीचर वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। Camon i4 को मीडनाईट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शेपेंन गोल्ड और नेबुला ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
Tecno Camon i4 के इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,499 रुपये, 10,599 रुपये और 11,999 रुपये है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर के साथ रॉकेट चार्जिंग फीचर वाली 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।






















