
हॉन्ग कॉन्ग की मोबाइल निर्माता कंपनी Tecno Mobile भारत के अपनी मजूबती कायम करने की पूरी कोशिश में है। कंपनी बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपने ग्राहकों को बनाने के लिए नया सब-ब्रांड लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने भारत में ‘Spark’ नाम से अपने सब-ब्रैंड को लॉन्च करेगी।
कंपनी ने आईएएनएस को बताया है कि वह भारत में 5 हजार रुपए से 15 हजार रुपये के बीच वाले सेगमेंट के लिए आने वाले समय में कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। इसके अलााव कंपनी इस सेगमेंट को 5000 रुपए-10000 रुपए, 8000 रुपए-12000 रुपए और 12000 रुपए-15000 रुपए डिवाइड करेगी।
कंपनी के सीईओ अरिजीत तालापात्रा का कहना है कि 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए के सेगमेंट में हमारे पास फ्लैगशिप डिवाइस फैन्टम है। इसके अलावा 8 हजार से 12 हजार रुपये वाले कैटिगरी के लिए हमारे पास कैमन सीरीज है। वहीं, हम 5 हजार से 8 हजार रुपए वाले सेगमेंट के लिए सब-ब्रैंड स्पार्क को जल्द लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में TECNO अपना नया Phantom 9 पेश किया है। टेक्नो द्वारा लॉन्च यह स्मार्टफोन भारत में मौजूद सबसे सस्ते इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोंस में से एक है। Phantom 9 को Tecno की ओर से बेजल लेस डॉट नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन Tecno Phantom 9 के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 6जीबी रैम, ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन Phantom 9
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Phantom 9 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 91.47प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। टेक्नो के इस फोन में 1080 X 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन Tecno Phantom 9 की बड़ी खूबी है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।





















