FCC पर स्पॉट हुआ Tecno का बजट स्मार्टफोन, Pop 20, Pop X और Spark Go 3 नाम से होगी एंट्री

Tecno के नए बजट स्मार्टफोंस जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकते हैं। दरअसल ‘KN3’ मॉडल नंबर वाला डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। पूर्व में आई लिस्टिंग्स के अनुसार यह फोन अलग-अलग मार्केट में Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 नाम से एंट्री ले सकता है। वहीं, लेटेस्ट FCC लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। साथ ही इसके जल्द लॉन्च की संभावना भी बढ़ गई है। आइए, आगे आपको आगामी बजट टेक्नो मॉडल की डिटेल्स देते हैं।
FCC लिस्टिंग के अनुसार Tecno KN3 स्मार्टफोन को FCC ID ‘2ADYY-KN3’ के साथ देखा गया है। यह एक 4G डिवाइस होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth और डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) सपोर्ट दिया जाएगा। यह ‘KN3-15.1.2’ सॉफ्टवेयर वर्जन और ‘V1.0’ हार्डवेयर वर्जन के साथ लिस्ट हुआ है।
बैटरी सेक्शन की बात करें तो FCC लिस्टिंग के मुताबिक आगामी टेक्नो फोन में 4900mAh की रेटेड और 5000mAh की टिपिकल Li-ion पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है। जिसका मॉडल नंबर ‘BL-49NT’ है। इसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। जो 5V x 2A आउटपुट पर काम करेगा। चार्जिंग अडैप्टर का मॉडल नंबर ‘U100TSA’ भी लिस्टिंग में सामने आया है। जिससे लगता है कि Tecno अपने नए फोन को बॉक्स में चार्जर के साथ पेश कर सकता है।
FCC डेटाबेस पर सामने आई इमेज के अनुसार, Tecno Pop 20, Pop X और Spark Go 3 के रियर पैनल पर वर्टिकली प्लेस्ड पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस मॉड्यूल में दो सर्कुलर यूनिट्स नजर आए हैं। जो कैमरा सेंसर्स के लिए हो सकते हैं। जबकि इसके दाईं ओर LED फ्लैश मौजूद है। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिए गए हैं। जिसमें पावर बटन के साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर काम करने की संभावना है। डिवाइस लेबल से यह भी सामने आ गया है कि फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकता है।
पूर्व में आई Google Play Console डेटाबेस की जानकारी के अनुसार आगामी टेक्नो फोन में Spreadtrum UMS9230E प्रोसेसर, ARM Mali G57 GPU, Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यानी ग्राहकों को बजट सेगमेंट में नया ऑप्शन मिल सकता है।
Tecno Pop 20/ Pop X/ Spark Go 3 खासतौर पर स्टूडेंट्स, फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स और ऐसे लोगों के लिए लाए जा सकते हैं, जो कम बजट में बेसिक उपयोग के लिए फोन देख रहे हैं। संभावना है कि ब्रांड जल्द ही इन मोबाइल्स को भारत और अन्य मार्केट्स में पेश कर सकता है। यह फोन बजट रेंज में Infinix Smart10, Redmi A5 और realme C61 जैसे मॉडल्स से मुकाबला कर सकते हैं।
यदि आप कम बजट में बेसिक यूज के लिए नए फोन की तलाश में हैं तो अलग-अलग बाजारों के हिसाब से Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 का इंतजार कर सकते हैं। यह आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। हम आपको इनसे जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)