7749 रुपये में बिकना शुरू हुआ ब्रांडेड स्मार्टफोन, इसमें लगी है तगड़ी 5000mAh बैटरी और स्मूथ 120Hz डिस्प्ले

Join Us icon

टेक्नो ने हाल ही में अपना लो बजट स्मार्टफोन Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता मोबाइल सिर्फ 8,499 रुपये में लाया गया है जिसकी बिक्री आज 6 मार्च से शुरू हो रही है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ टेक्नो पॉप एक्स सिर्फ 7,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह बैंक ऑफर होगा जिसका फायदा HDFC Bank ग्राहकों को मिलेगा। इस सस्ते Smartphone Tecno Pop X को शॉपिंग साइट अमेजन सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी परचेज किया जा सकता है।

Tecno Pop X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। 8 हजार के फोन में इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना टेक्नो पॉप एक्स को अन्य स्मार्टफोंस से अलग बनाती है। बताते चलें कि मोबाइल का स्क्रीन आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है जो यूजर्स बढिया व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।

टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 4G Smartphone में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ​बीते दिनों में realme P4 Lite और Tecno Spark Go 3 भी इसी चिपसेट पर लाए गए हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टेक्नो फोन में Mali-G57 MP1 GPU लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते टेक्नो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Tecno Pop X 4G फोन में तगड़ी 5000mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन में ब्रांड की वचुर्अल असिस्टेंट ELLA AI दी गई है जो कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकती है। फोन में No Network Communication फीचर भी मौजूद है जिसके चलते फोन में सिग्नल ना होने पर भी 1.5किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद दूसरे टेक्नो फोन पर बात की जा सकती है। स्मार्टफोन को पानी व धूल से सु​रक्षित रखने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Tecno Pop X स्मार्टफोन Wi-Fi और Bluetooth 5.2 के साथ Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है। यानी यह मोबाइल टीवी का रिमोट भी बना सकता है। वहीं म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए कंपनी ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी लगाया है। फोन लॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के साइट फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद है। बताते चलें कि यह सस्ता टेक्नो फोन 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 storage सपोर्ट करता है।

8 हजार का फोन खरीदना चाहते हैं तो Tecno Pop X ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस का ट्रेंड चल रहा है लेकिन पॉप एक्स की 5,000एमएएच बैटरी प्राइस रेंज के हिसाब से बुरी नहीं कही जाएगी। वहीं 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्मूथ स्क्रीन पर कंटेंट देखने में भी मजा आएगा। बताते चलें कि टेक्नो पॉप एक्स में कंपनी 4 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा भी कर रही है।

टेक्नो पॉप एक्स के अलावा realme P4 Lite इस प्राइस सेगमेंट का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे कंसीडर किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस रियलमी फोन को MIL-STD 810H सर्टिफाइड ArmorShell बॉडी पर पेश किया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6300mAh battery लगाई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी इस सस्ते मोबाइल को पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here