
Tecno अपने बजट सेगमेंट में एक और नया फोन लाने की तैयारी में लग रहा है। ब्रांड ने अपनी स्पार्क सीरीज में इसी साल जून में Tecno Spark Go 2 लॉन्च किया था। वहीं, अब उसका सक्सेसर Tecno Spark Go 3 जल्द आ सकता है इसे Google Play Console और Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जहां फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टेक्नो के नए डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में मॉडल नंबर Tecno-KN3 के साथ देखा गया है। जानकारी के अनुसार फोन में 8-कोर प्रोसेसर हो सकता है। जिसमें 2 कोर 1.8GHz पर और 6 कोर 1.6GHz पर क्लॉक्ड हैं। इसके साथ Mali-G57 GPU (850 MHz) दिया जा सकता है। फोन के SoC सेक्शन में Spreadtrum UMS9230E का जिक्र है। जिससे लगता है कि डिवाइस Android 15 पर आधारित होगा। इसके साथ ही लिस्टिंग में 4GB RAM की जानकारी दी गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो आगामी Tecno Spark Go 3 में 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 280 DPI स्क्रीन डेंसिटी दी जा सकती है। लिस्टिंग इमेज में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन और थिक चिन देखी गई है। इसके अलावा लिस्टिंग में कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (bloatware) जैसे Phone Master, AHA Games और Phoenix Browser भी नजर आए हैं जो इस बार भी फोन में मौजूद रह सकते हैं।
Geekbench लिस्टिंग की बात करें तो वही मॉडल नंबर “KN3” देखा गया है। यहां फोन ने 430 सिंगल-कोर और 1426 मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया है। इस लिस्टिंग में भी वही प्रोसेसर डिटेल्स और 4GB RAM वैरियंट मिलने की जानकारी मिली है। यानी दोनों प्लेटफार्म पर इस आगामी डिवाइस की टेस्टिंग की जा रही है।
अब तक की जानकारी के अनुसार, Tecno Spark Go 3 में पूर्व मॉडल की तुलना में ज्यादा अपग्रेड नहीं लग रहा है। डिजाइन में हल्का बदलाव और नया Android वर्जन मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, परफॉरमेंस और डिस्प्ले वैसे ही रह सकते हैं। संभावना है कि ब्रांड जल्द ही Spark Go 3 को भारत और अन्य मार्केट्स में पेश कर सकता है। यह फोन बजट रेंज में Infinix Smart10, Redmi A5 और realme C61 जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है।
यदि आप कम बजट में बेसिक यूज के लिए नया फोन ढूंढ रहे हैं और कुछ हफ्तों या महीनों का इंतजार कर सकते हैं तो Tecno Spark Go 3 अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हालांकि, अगर आपको जल्दी है तो अन्य विकल्प भी ले सकते हैं। हम आपको इससे जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)













