Tecno का सस्ता फोन हुआ महंगा! Spark Go 3 की कीमत में ₹3,000 का बड़ा इजाफा

Join Us icon

Tecno ने इस साल जनवरी में लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 की कीमत बढ़ा दी है। लॉन्च के समय इस फोन को कम कीमत में पेश किया गया था जो अब ज्यादा कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि कीमत बढ़ने के बाद यह फोन बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए पहले से थोड़ा महंगा विकल्प बन गया है। आइए, आगे नए प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark Go 3 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरियंट की लॉन्च कीमत 8,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, अब इसकी नई प्राइस 11,999 रुपये है। यानी फोन की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह स्मार्टफोन Ink Black, Titanium Grey, Aurora Purple और Galaxy Blue जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

Tecno Spark Go 3

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Spark Go 3 में 6.75 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन का रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें स्लिम डिजाइन दिया है और इसकी मोटाई 8.10mm रखी गई है। डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यह डिवाइस वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया यूज के लिए बेहतर अनुभव दे सकता है।

Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है और इसमें T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जबकि 4GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट के साथ RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 3 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल रियर फ्लैश मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark Go 3 फोन में GPS, Wi-Fi, Bluetooth, FM Radio और OTG सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा फोन में इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें IP64 रेटिंग भी दी है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। ब्रांड का दावा है कि यह डिवाइस 4 साल तक लेग-फ्री परफॉरमेंस दे सकता है।

नई कीमत के बाद Tecno Spark Go 3 बजट 4G स्मार्टफोन सेगमेंट में Xiaomi, realme और Lava के एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि इस कीमत में यूजर्स को कुछ 5G विकल्प भी मिल सकते हैं। इसलिए इस रेंज में 4जी फोन चुनने से पहले आप सोच समझ कर निर्णय ले सकते हैं। वहीं, प्राइस हाइक की वजह बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, सप्लाई चेन खर्च या डिमांड सहित मार्केट कंडीशंस मानी जा रही हैं। यदि आगे भी कोई बदलाव होता है तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


Tecno Spark Go 3 Price
Rs. 11,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here