सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 भारत में लॉन्च, 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग से लैस

Join Us icon

Tecno ने आज भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लॉन्च कर दिया है। यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाया गया। इसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, बड़ा डिस्प्ले और रोजमर्रा के उपयोग के लिए जरूरी फीचर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस, उपलब्धता और कीमत जे बारे में विस्तार से बताते हैं।

कीमत की बात करें तो Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन 4GB+64GB स्टोरेज में 8,999 रुपये में मिलेगा। इसकी सेल 23 जनवरी से फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर होगी। कलर्स के मामले में डिवाइस Ink Black ,Titanium Grey, Aurora Purple और Galaxy Blue में लॉन्च हुआ है।

डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Spark Go 3 में 6.75 इंच का डॉट नॉच स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन का डिजाइन भी स्लिम रखा गया है, जिसकी मोटाई 8.10mm है और इसके डाइमेंशन 167.7×77.8mm हैं।

Tecno Spark Go 3 Android 15 पर काम करता है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जिससे रोजमर्रा के टास्क और बेसिक मल्टीटास्किंग आसानी से हो सकती है। यह स्मार्टफोन भारत में 2G, 3G और 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यानी अगर आप 5जी फोन की तलाश में हैं तो ये आपके लिए नहीं है।

स्टोरेज ऑप्शंस की बात करें तो Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन 64GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कुल रैम 8GB तक मिल जाती है।

कैमरा सेक्शन में Tecno Spark Go 3 में पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल रियर फ्लैश मौजूद है। वहीं, फ्रंट में फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया यूज के लिए अच्छा है।

Tecno Spark Go 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

कनेक्टिविटी और सेंसर फीचर्स में फोन में GPS, Wi-Fi, Bluetooth, FM रेडियो और OTG का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में सॉफ्टवेयर जायरोस्कोप और एक खास फीचर के तौर पर इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे यह टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यही नहीं नेटवर्क न होने पर भी आप कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा ब्रांड 4 साल तक लेग फ्री परफॉरमेंस का दावा कर रहा है।

Tecno Spark Go 3 उन ग्राहकों के लिए हो सकता है, जो पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं या फिर कम बजट में अच्छा 4G फोन चाहते हैं। भारतीय बाजार में इसको Redmi A3, Infinix Smart 10 और Lava Yuva 3 जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है।

यदि आप भी बजट सेगमेंट में Android 15 लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, बड़ी 6.75 इंच की 120Hz स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस तकनीक वाला 4जी फोन लेना चाहते हैं तो यह सही विकल्प हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसे ही टेक की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here