7,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Xiaomi-Samsung के होश उड़ाने आया ये फोन, कीमत: सिर्फ 10,999 रुपए

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Tecno-Pova-2-launch-in-india-price.jpeg

स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने अपनी M-सीरीज के अंदर Galaxy M51 को पिछले साल सितंबर में 7,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किया था जो कि इंडिया का सबसे पहला और सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन था। अभी तक सिर्फ सैमसंग इंडिया के फोन्स में ही 7,000mAh बैटरी थी। वहीं, अब Transsion समूह की कंपनी Tecno इंडिया में Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का इरादा नए फोन के साथ आक्रामक कीमत पर बेहतर बैटरी लाइफ और स्पीड वाली डिवाइस यूजर्स को उपलब्ध कराना है। आइए आगे जानते हैं टेक्नो पोवा 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Tecno Pova 2 की बैटरी

फोन में दी गई 7000mAh बैटरी 18 वाट ड्यूल IC फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 46 दिन तक स्टैंडबाय, 233 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 49 घंटो तक कॉलिंग टाइम मिलेगा। इसे भी पढ़ें: टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब

Tecno Pova 2 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल मैक्रो, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल डॉट-इन AI सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा टाइम-लैप्स, आई ऑटो फोकस, विडियो बोकेह जैसे मोड सपॉर्ट करता है।

Tecno Pova 2 की स्पेसिफिकेशन

Tecno Pova 2 में 6.95 फुलएचडी+ डॉट-इन डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में हाई-परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं इस प्रोसेसर को कंपनी ने इन-बिल्ट हाइपर इंजन गेमिंग टेक्नॉलजी के साथ पेश किया है।

टेक्नो का यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। टेक्नो पोवा 2 में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है। फोन में गेम स्पेस 2.0, गेम वॉइस चेंजर, सिस्टम टर्बो 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Tecno Phantom X स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Tecno Pova 2 का प्राइस और सेल

POVA 2 फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपए और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। ध्यान रहे कि यह दाम एक लिमिटेड पीरियड तक ही मिलेगा। लिमिटेड पीरियड खत्म होने के बाद हैंडसेट क्रमश: 10,999 रुपए और 12,999 रुपए में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को डैज़ल ब्लैक, पोलर सिल्वर और एनर्जी ब्लू कलर में लिया जा सकता है। स्मार्टफोन को 5 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।