Tecno Pova 8 5G गीकबेंच और ब्लूटूथ एसआईजी पर आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स

Tecno अपनी चर्चित Pova सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। कंपनी ने पहले ही Tecno Pova 8 सीरीज को MWC 2026 इवेंट में टीज किया था। वहीं, अब इस सीरीज का बेस मॉडल Tecno Pova 8 लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में कंपनी बेस और Pro जैसे दो वैरियंट लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे सामने आई डिटेल्स जानते हैं।
जानकारी के अनुसार Tecno Pova 8 को Bluetooth SIG डेटाबेस पर “LK6” मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन के नाम और मॉडल नंबर की पुष्टि हो गई है। हालांकि यहां ज्यादा स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन यही मॉडल Geekbench पर भी स्पॉट हुआ है। जिससे इसके परफॉरमेंस से जुड़ी अहम जानकारी मिली गई है।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी Tecno Pova 8 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसमें चार कोर 2.40GHz की स्पीड पर और बाकी चार कोर 2.00GHz पर रन करते दिखे हैं। इसके साथ फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। लिस्टिंग में 6GB RAM का विकल्प दिया गया है। जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में रखता है। हालांकि लॉन्च के वक्त और भी मॉडल्स आ सकते हैं।
ग्राफिक्स के लिए Tecno Pova 8 में ARM Mali-G610 MC2 GPU मिलने की बात सामने आई है। इन सभी डिटेल्स को मिलाकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ आ सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench पर इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 995 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2825 अंक हासिल किए हैं, जो डेली यूज और नॉर्मल गेमिंग के लिए पर्याप्त माने जा सकते हैं।
आपको बता दें कि पूर्व मॉडल Tecno Pova 7 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया था, जो ज्यादा पावरफुल है। ऐसे में नए मॉडल में लोअर चिपसेट दिए जाने की संभावना कम लग रही है। उम्मीद है यह लिस्टिंग बाद में कोई और परिणाम पेश कर सकती है। हमारा अनुमान है कि आगामी डिवाइस में पिछले मॉडल से अपग्रेड प्रोसेसर लगाया जा सकता है। इसके बारे में और डिटेल्स कुछ दिन में सामने आ सकती हैं।
यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं और टेक्नो ब्रांड लेने की इच्छा है जो सस्ते में बढ़िया फीचर्स प्रदान करता है तो Tecno Pova 8 अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी फोन के अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।