
कई दिनों से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी नई ‘पोवा 8’ सीरीज पर काम कर चुकी है और इसे जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जाएगा। बीते समय में इस सीरीज के Pova 8 और Pova 8 Pro स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर सामने आ चुके हैं। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पोवा 8 इंडिया लॉन्च की अनाउंसमेंट कर दी है।
Pova 8 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। इस फोन को कंपनी ने कुछ अलग अंदाज में भी प्रोमोट किया है। पोवा 8 के लिए कंपनी ने Delete Normal नाम से सोशल मीडिया पेज क्रिएट करे हैं और इसी प्रोफाइल से अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी दी है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पोवा 8 5जी फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। अभी सिर्फ फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार करना होगा।
We don’t stop at different.
We don’t settle for better.
Game over for ordinary.POVA 8 is coming.
And normal won’t survive it. #DeleteNormal #POVA pic.twitter.com/cLWKCDbq3s— Delete normal (@DeleteNormal) May 22, 2026
पोवा 8 के लिए Delete Normal टैगलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लाइन दर्शाती है कि अपकमिंग 5G फोन किसी खास डिजाइन पर लाया जाएगा जो मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग होगा। बीते दिनों Pova 8 Pro 5G की रियर लुक लीक में सामने आई थी जिसमें पता चला था कि यह मोबाइल Glyph Lights वाले डिजाइन पर लाया जाएगा। इस फोन के बैक पर एलइडी लाइट्स लगाई जा सकती है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकेगी। वहीं कुछ लीक्स में इसे सेकेंडरी Matrix डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की भी खबर है।
Pova 8 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं मोबाइल में 8000mAh battery के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
Pova 8 5G स्मार्टफोन की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस 5जी फोन में भी 8000mAh बैटरी दी जा सकती है और मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। अपकमिंग मोबाइल पोवा 8 को 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार पोवा 8 की स्क्रीन पर भी हाई 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बहरहाल अभी Pova 8 से जुड़ी अन्य ऑफिशियल डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।










