8000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा Tecno Pova Curve 2! मिलेगी स्टाइलिश curved edge AMOLED स्क्रीन

Tecno कंपनी इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Pova Curve 2 लेकर आ रही है। यह नया मोबाइल 13 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह ब्रांड के लिए काफी अहम स्मार्टफोन है जिसमें स्टाइलिश स्क्रीन, डिफरेंट कैमरा मॉड्यूल और बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए कंपनी द्वारा इस मोबाइल का खूब प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब टेक्नो ने टीज़ किया है कि अपकमिंग पोवा कर्व 2 में 8,000एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी दी जाएगी।
कंपनी की ओर से Tecno Pova Curve 2 की बैटरी को टीज़ कर दिया है। ब्रांड द्वारा सीधे तौर पर इस फोन की बैटरी कैपेसिटी रिवील नहीं की गई है लेकिन यह हींट जरूर दे दिया गया है कि पोवा कर्व 2 5जी फोन 8000mAh battery पर लॉन्च होगा। इसकी एमएएच पावर इससे भी अधिक हो सकती है। देखा जाए तो टेक्नो पोवा कर्व 2 कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा।
टेक्ना की मानें तो बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस स्मार्टफोन की मोटाई और वजन कम ही रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि पोवा कर्व 2 की थिकनेस 8एमएम से कम होगी और इसका भार भी 200 ग्राम से हल्का होगा। वहीं ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2 दिन तक बिना रूके काम कर सकेगा। फोन की चार्जिंग क्षमता क्या होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी फोन बीते दिनों गूगल प्ले कंसोल पर पर कई अहम स्पेसिफिकेशस के साथ लिस्ट हुआ था। इस सर्टिफिकेशन में सामने आया था कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल चिपसेट 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के साथ मार्केट में लाया जाएगा।
लिस्टिंग में स्मार्टफोन का 12GB RAM वेरिएंट सामने आया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और मार्केट में इसे 8GB RAM पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 को इंडियन मार्केट में कर्व ऐज स्टाइल वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
Tecno Pova Curve 5G फोन की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में इसे 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी के साथ 15,999 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी Pova Curve 2 का प्राइस भी 20 हजार रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।
टेक्नो पोवा कर्व में 6.78-इंच का फुलएचडी+ Curved AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इस मोबाइल की थिकनेस 7.45mm है। यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड है जो कुछ हद तक पानी की बौछारों और धूल से इसे बचा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5500mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Curve स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 64MP Sony IMX682 मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोवा कर्व स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बताते चलें कि इस फोन में VoWiFi Dual Pass और No Network Communication का सपोर्ट भी मिलता है।