
मोबाइल ब्रांड टेक्नो ने पिछले छह महीनों में अपनी ‘पोवा’ सीरीज के साथ कुछ नए एक्सपेरिमेंट किए हैं। कंपनी जहां टेक्नो पोवा नंबर सीरीज को लंबे समय से चला रही है, वहीं बीते महीनों में Tecno Pova Curve और Tecno Pova Slim स्मार्टफोन को लॉन्च कर कंपनी ने इनोवेशन से लोगों को चौंकाया जरूर है। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर प्राप्त हुई है कि कंपनी इसी तरीके से आगे बढ़ते हुए एक और नया स्मार्टफोन सीरीज Tecno Pova Lite भी लेकर आ रही है।
इसके तहत Tecno Pova Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस मोबाइल से जुड़ी जानकारी हमें इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से प्राप्त हुई है। टेक्नो पोवा कर्व और पोवा स्लीम के बाद टेक्नो पोवा लाइट इस सीक्वेंस में लॉन्च होने वाला तीसरा मॉडल बनेगा। फिलहाल कोई लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी अप्रैल के अंत या मई महीने में इस स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती है। जैसा कि लाइट नाम से ही स्पष्ट है यह फोन थोड़े कम बजट में आ सकता है।
Tecno Pova Slim की बात करें तो यह मोबाइल इंडिया में सितंबर 2025 में 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं Tecno Pova Curve 2 पिछले महीने फरवरी में लाया गया है जिसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage का रेट 29,999 रुपये है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Tecno Pova Lite तकरीबन 15 हजार का 5जी फोन बनकर आ सकता है।
टेक्नो पोवा स्लीम
कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे स्लीम 3डी कर्व डिस्प्ले वाला 5जी स्मार्टफोन कहा था जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.95mm है। गौरतलब है कि यह 5.8mm थिकनेस वाले Samsung Galaxy S25 Edge के थोड़ा ही अधिक है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 5,160mAh बैटरी गई है जिसका 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 2 मिनट का आया है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

इस 5जी फोन में 6.78-इंच की 1.5K 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाला फोन है जिसमें IP64 रेटिंग के साथ ही स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
टेक्नो पोवा कर्व 2
इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन टेक्नो पोवा कर्व 2 ही है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 740056 आ चुका है। फोन में डेडिकेटेड G1 चिप लगाई गई है जो इसे 20 5G bands का सपोर्ट देती है। वहीं साथ ही इन-बिल्ट SE1 wifi चिप इसे URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्वीचिंग के साथ ही स्टेबल और स्ट्रांग कनेक्टिविटी देती है।

Tecno Pova Curve 2 को दुनिया का सबसे पतला 8000mAh battery वाला भी कहा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 13 मिनट का रहा था। यह मोबाइल 6.78-इंच की 1.5K 3D curved AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।













