Tecno Spark 50 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ हुई एंट्री

Join Us icon

Tecno ने आज भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आया है, जिससे यह बजट सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

TECNO SPARK 50 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। यह डिवाइस 3 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा। साथ ही इस पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो Tecno Spark 50 5G फोन की मोटाई 8.18mm और वजन 210 ग्राम है। यह Ink Black, Champagne Gold, Fantasy Purple और Mint Green कलर ऑप्शंस में आता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकती है।

tecno-spark-50-5g-india-launch-price-specs

Tecno Spark 50 5G में 6.78-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1576 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार मिल सकता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 560 निट्स है, जो आउटडोर यूज के लिए ठीक-ठाक मानी जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU मिलता है। फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस 12GB (4GB + 8GB वर्चुअल) और 18GB (6GB + 12GB वर्चुअल) RAM ऑप्शन के साथ आता है। जबकि इंटरनल स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 50 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.85 है और यह ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए Tecno Spark 50 5G फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सॉफ्ट जायरो और इन्फ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

tecno-spark-50-5g-launch-india-27-march-6500mah-battery-45w-charging

Tecno Spark 50 5G खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यह फोन स्टूडेंट्स, ऑनलाइन क्लास लेने वाले ग्राहक, वीडियो देखने वाले और हल्की-फुल्की गेमिंग करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन लग रहा है। यह फोन Xiaomi, Realme और Samsung के बजट 5G स्मार्टफोंस से टक्कर लेगा।

यदि आपको बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस चाहिए, तो Tecno Spark 50 5G बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन अगर आप बेहतर शार्प डिस्प्ले और कैमरा चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।


Tecno Spark 50 5G Price
Rs. 18,450
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here