6500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ आ रहा Tecno Spark 50 5G, 27 मार्च को होगा लॉन्च

Tecno ने अपने स्पार्क सीरीज के नए स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Amazon India पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां फोन को “Power Ka Tashan” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। यह भी कंफर्म हो गया है कि स्मार्टफोन 27 मार्च को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही इसके प्रमुख फीचर्स बता दिए गए हैं। जो इसे बजट 5G सेगमेंट में बढ़िया विकल्प के रूप में दर्शा रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो Tecno Spark 50 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 45W सुपर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह कॉम्बिनेशन लंबे बैकअप के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग का भी वादा करता है, जो इस प्राइस रेंज में ग्राहकों को लुभा सकता है।
डिजाइन के मामले में कंपनी नया लुक देने वाली है। ब्रांड ने Tecno Spark 50 5G को “Design Ka Tashan” टैगलाइन के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड 6-सीरीज एल्युमिनियम से बने कैमरा डिजाइन में दिखाया है। साथ ही यह डिवाइस MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। यानी यह 1.5 मीटर तक की गिरावट को सहने में सक्षम होगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Fantasy Purple, Mint Green, Ink Black और Champagne Gold में लॉन्च किया जाएगा।
कनेक्टिविटी और नेटवर्क एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Tecno Spark 50 5G में UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। जिससे कमजोर नेटवर्क में भी पेमेंट 2 गुना तेज होने का दावा है। इसके अलावा 4×4 MIMO सपोर्ट मिलेगा, जो डाउनलोड स्पीड को 82% तक बढ़ाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इसमें “No Network Communication” फीचर भी दिया जाएगा। जो बिना नेटवर्क के भी कम्युनिकेशन को संभव बना सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Tecno Spark 50 5G में “Intelligence Ka Tashan” के तहत Ella AI फीचर मिलेगा। जो यूजर्स को कई लोकल लैंग्वेज में इंटरैक्ट, ट्रांसलेट और कम्युनिकेट करने में मदद कर सकता है।
लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें Android 16 पर आधारित HiOS 16 मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शंस सामने आए हैं।
Tecno Spark 50 5G अपनी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में शानदार ऑप्शन बन सकता है। यदि आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं जिसका दाम कम हो तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।