अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro की डिटेल्स आई सामने! लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल

टेक्नो ने पिछले साल जुलाई महीने में अपनी ‘स्पार्क 40’ सीरीज में Tecno Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के सक्सेसर लाने की तैयार कर रही है। ब्रांड की स्पार्क 50 सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है जहां फोन से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई है।
टेक्नो स्पार्क 50 प्रो को TUV database में जगह मिली है जिसे एक्सपर्टपिक वेबसाइट ने स्पॉट किया है। टीयूवी पर इस टेक्नो फोन को K05 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर खुलासा हुआ है कि Tecno Spark 50 Pro 5G फोन में 5800mAh battery दी जाएगी। गौरतलब है कि पहले वाले स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन को कंपनी 5,200एमएएच बैटरी पर लेकर आई थी। यानी स्पार्क 50 प्रो को पहले मॉडल की तुलना में कुछ अपग्रेड किया जाएगा।
लिस्टिंग में फोन बैटरी के अलावा अन्य कोई स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन इस सर्टिफिकेशन के बाद माना जा रहा है कि टेक्नो आने वाली हफ्तों में Tecno Spark 50 Pro को टेक मंच पर पेश कर सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल टेक्नो स्पार्क 40 प्रो इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ था। ऐसे में स्पार्क 50 प्रो भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Tecno Spark 40 Pro की ही बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन का प्राइस इंडियन करंसी अनुसान 16 हजार रुपये के करीब था। वहीं मोबाइल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का जिक्र करें तो इसे 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया था। फोन में Curved AMOLED स्क्रीन लगाई गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड बेस्ड HiOS 15.1 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हीलियो जी100 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए 5,200एमएएच बैटरी के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 40 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैटरी के अलावा आस्पेक्ट्स पर अपकमिंग Tecno फोन Spark 50 Pro कितना एडवांस बनकर आता है।