Tecno Spark 50s 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलती है 45W चार्जिंग

Tecno ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50s 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए 4×4 MIMO तकनीक और बिना मोबाइल नेटवर्क के सीमित दूरी पर कम्युनिकेशन के लिए FreeLink ऐप का सपोर्ट भी दिया है। आइए, Tecno Spark 50s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Spark 50s 5G की कीमत और उपलब्धता
Tecno Spark 50s 5G स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की शुरुआती 19,999 रुपये है। जबकि 8GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये का है। इसकी सेल ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर 20 अक्टूबर से शुरू होगी।
Tecno Spark 50s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Tecno Spark 50s 5G में 6.78-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। यह HD+ रिजॉल्यूशन यानी 720 × 1,576 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें 567 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है। इन फीचर्स से डिस्प्ले का अनुभव बढ़िया मिलने वाला है।
डिजाइन की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G स्मार्टफोन Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 Pro रेटिंग दी गई है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आता है। यानी फोन गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।
Tecno Spark 50s 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU के साथ Mali-G57 GPU मिलता है। यह कॉम्बिनेशन रोज के उपयोग, ऐप्स और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Tecno Spark 50s 5G फोन में 6GB और 8GB रैम के विकल्प मिलते हैं। वर्चुअल रैम की मदद से कंपनी क्रमशः 18GB और 24GB तक की कुल रैम का दावा कर रही है। स्टोरेज के लिए 128GB तक UFS 2.2 तकनीक मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 50s 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस (AF) सपोर्ट करता है। इसके साथ रियर फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसके साथ स्क्रीन फ्लैश की सुविधा मिलती है।
Tecno Spark 50s 5G स्मार्टफोन में 6,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के चलते यूजर्स को सामान्य उपयोग के दौरान लंबा बैकअप मिल जाएगा। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Tecno Spark 50s 5G की खास बात इसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी भी है। इसमें 4×4 MIMO तकनीक दी गई है। जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे डाउनलोड स्पीड 82 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है। कंपनी के अनुसार, सिग्नल-बूस्टिंग तकनीक की मदद से कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में UPI पेमेंट भी दो गुना तक तेजी से हो सकते हैं।
Tecno Spark 50s 5G फोन में FreeLink ऐप भी मिलता है। इसके जरिए मोबाइल नेटवर्क कवरेज नहीं होने पर भी करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में सपोर्टेड डिवाइस के बीच कॉल, मैसेज और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। हालांकि, इसका रियर अनुभव आसपास की कंडीशन और डिवाइस की स्थिति पर निर्भर करेगा।
AI फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G में Google Gemini AI, Circle to Search और AI Noise Cancellation का सपोर्ट मिलता है। AI Noise Cancellation कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर कम करने में मदद करता है। अन्य फीचर्स के रूप में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5, 3.5mm हेडफोन जैक और OTG सपोर्ट शामिल हैं।
यदि आप 20,000 रुपये के अंदर दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो Tecno Spark 50s 5G अच्छा ऑप्शन है हालांकि इस प्राइस में Realme, Oppo, Lava के फोंस भी आते हैं। आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार चुनाव कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।