
भारत में Tecno ने अपने किफायती 5G स्मार्टफोन Tecno Spark Go 5G का नया Bikaner Red कलर वैरियंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अगस्त में Ink Black, Sky Blue और Turquoise Green कलर्स में लॉन्च किया था। वहीं, अब कुछ महीनों बाद इसे नए रेडिश टोन के साथ मार्केट में लाया गया है। बता दें कि डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह नया कलर पहले जैसा ही है। आइए, आगे आपको इसकी कीमत और खूबियां विस्तार से बताते हैं।
नए Tecno Spark Go 5G Bikaner Red वैरियंट में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है इस पर 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह फोन Mali-G57 GPU के साथ आता है जो बेहतर ग्राफिक्स और विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में 6nm बेस्ड MediaTek Dimensity 6400 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक की है। इसके साथ कंपनी ने 8GB RAM (Memory Fusion के जरिए) और 128GB स्टोरेज की सुविधा प्रदान की है। यह फोन Android 15 पर रन करता है और इसमें 5G Carrier Aggregation व 4×4 MIMO सपोर्ट मिल जाता है। जिससे नेटवर्क स्पीड और स्थिरता दोनों बेहतर मिलेगी।
Yeh hai laal ishq ❤️
Spark Go 5G. Out now, in bold Bikaner Red.#TECNOMobile | #SparkGo5G pic.twitter.com/2Tqamojjmg
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) November 3, 2025
कैमरा के मामले में Tecno Spark Go 5G में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मौजूद है जो सामान्य फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा लग सकता है।
बैटरी की बात करें तो Tecno Spark Go 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग वाली है। फोन का वजन केवल 194 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm है जिससे यह हल्का और बढ़िया लगता है। इसके अलावा, डिवाइस को IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है जो इसे सुरक्षित बनाती है।
फोन में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं जिनमें Ella AI असिस्टेंट शामिल है यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही No Network Communication Mode भी दिया गया है जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी डायरेक्ट डिवाइस-टू-डिवाइस मैसेजिंग संभव हो सकती है। फोन में DTS साउंड वाले सिंगल स्पीकर्स, इन-बिल्ट IR रिमोट कंट्रोल और डुअल सिम 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलेगा।
कीमत की बात करें तो नया Tecno Spark Go 5G Bikaner Red ऑप्शन भारत में 9,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।
यह फोन बजट सेगमेंट में उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी, और दमदार डिजाइन पसंद करते हैं। इसका मुकाबला Redmi 14C, Lava Blaze 3 और realme Narzo 70x 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। अगर आप 10,000 के अंदर सस्ता 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Tecno Spark Go 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं।
See All Competitors














