Tecno इंडिया में जल्द लॉन्च कर सकता है नया फोन, कीमत हुई लीक

Tecno का यह स्मार्टफोन Spark सीरीज का होगा, जो इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

Join Us icon

Tecno जल्द इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टेक्नो का यह स्मार्टफ़ोन Spark सीरीज का होगा, जो इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्नो का यह स्मार्टफ़ोन 8 हज़ार रुपये की क़ीमत में भारत में 6GB रैम के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफ़ोन है। टेक्नो का कहना है कि इस नए स्मार्टफ़ोन के साथ हम अपनी प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो को पहले से मज़बूत करना चाहते हैं।

Tecno के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन फ़्लैगशिप ग्रेड का होगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि टेक्नो का यह स्मार्टफ़ोन ऑलराउंडर कैपेबिलिटीज जैसे मैमोरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। ये सभी खूबियां इस स्मार्टफ़ोन को इसके इस सेग्मेंट के दूसरे स्मार्टफ़ोन के मुक़ाबले मज़बूत दावेदार बनाता है।

अमेजन पर होगा उपलब्ध

Tecno ने फ़िलहाल यह नहीं बताया कि भारत में यह स्मार्टफ़ोन किस दिन लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफ़ोन अमेजन पर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक्नो ने भारत में कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफ़ोन POVA 5G को लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Nokia G21 स्मार्टफ़ोन Unisoc T606 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और फ़ुल स्पेसिफिकेशन्स

POVA 5G स्मार्टफ़ोन की खूबियां

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन को MediaTek Dimensity 900 चिपसेट और Mali-G68 MC4 GPU, 8GB LPDDR5 RAM, और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। टेक्नो का यह फोन microSD कार्ड सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम फीचर के साथ पेश किया गया है। Tecno Pova 5G स्मार्टफोन Android 11 पर रन करता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP + 2MP और AI लेंस दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Panther Game Engine 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here