एंडरॉयड 10 के साथ Nokia जल्द पेश कर सकता है 3 नए फोन, मिला Wi-Fi सर्टिफिकेशन

Join Us icon

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बेचने वाले कंपनी HMD Global जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए फोन पेश कर सकती है। दरअसल, नोकिया के तीन नए फोन को वाई-फाई अलायंस वेबसाइट पर देखा गया है। इन फोन्स को मॉडल नंबर TA-1223, TA-1227 और TA-1229 के साथ स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि यह तीनों ही डिवाइस एंडरॉयड 10 पर कार्य करेंगे।

इसके अलावा तीनों ही स्मार्टफोन डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएंगे। यह पहली बार है जब मॉडल नंबर TA-1223, TA-1227 और TA-1229 के साथ इन फोन को ऑनलाइन किसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, आने वाले समय में इन डिवाइस के सामने और भी कई जानकारी सामने आएगी।


अगर इन मॉडल नंबर्स को ध्यान से देखें तो यह कुछ-कुछ Nokia 6.2 (TA-1201) और Nokia 7.2 (TA-1193) से मिलते हुए लग रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 5 रियर कैमरे वाले Nokia 9 PureView की कीमत में हुई 15,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

इसके अलावा यह आने वाले Nokia 1.3 सहित कंपनी के बजट स्मार्टफोन से संबंधित भी सकते हैं। लेकिन फिलहाल इन स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल के अंत में इनकी घोषणा हो जाएगी।

बता दें कि कुछ समय पहले Nokia 1.3 के लॉन्च की जानकारी सामने आ रही थी। नोकिया 1.3 कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा जो लो बजट में लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में सामने आया था कि Nokia 1.3 स्मार्टफोन लुक और डिजाईन के मामले में पहले लॉन्च हो चुके Nokia 2.3 जैसा होगा। रिपोर्ट में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here