TikTok वीडियो में यूज़ की थी लड़की की फोटो, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी जाना पड़ा जेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/11/titkok-q.jpg

TikTok का नाम आज इंडिया में हर उम्र के लोग जानते हैं। TikTok एक ऐसी ऐप है जिसका जितना ज्यादा यूज़ शहरों में होता है, उतना ही गांव व देहात के ईलाकों में भी किया जाता है। प्रसिद्धि के साथ ही TikTok ने कई विवाद भी अपनी झोली में डाले हैं। TikTok यूज़ के वजह से कई विवाद भी पनपे हैं, तो कई मामलों में TikTok यूजर्स को बड़े हादसे का शिकार भी होना पड़ा है। TikTok से जुड़ा एक ऐसा ही सनसनीखेज़ मामला अब प्रकाश में आया है, जहां TikTok पर किसी लड़की की फोटो यूज़ करने की वजह से एक लड़के को जेल जाना पड़ा है।

TikTok से जुड़ा यह नया मामला उत्तर प्रदेश का है जहां आजमगढ़ के निवासी पंकज सहानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पंकज सहानी TikTok यूजर हैं जो इस शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप पर वीडियो बनाते और देखते हैं। कुछ दिनों पहले पंकज से TikTok पर एक वीडियो अपलोड करी जिसमें उन्होंने दो लड़कियों की फोटो का यूज़ किया था।

ये दोनों लड़कियां सगी बहनें थी तथा पंकज ने TikTok पर इन युवतियों की फोटो लगाकर वीडियो बनाया था। यह वीडियो किसी तरह वायरल हो गया, जिसकी खबर एक लड़की तक पहुॅंची जिसका फोटो उस वीडियो में लगा था। अनचाहे तरीके से उसका फोटो यूज़ हुआ देखकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पता चला कि यह वीडियो पकंज ने बना कर TikTok पर अपलोड की थी।

यह भी पढ़ें : Jio 555 रुपये, Airtel 558 रुपये, Vodafone 569 रुपये, जानें किसमें कितना फायदा और कितना नुकसान

यह मामला जब साइबर सेल में पहुॅंचा तो पुलिस ने गत सोमवार यानि कल पकंज को दबोच लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद उसे साइबर सेल के एसपी समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी साबित होने पर पंकज को जेल में बंद कर दिया गया है। लड़की की फोटो का यूज़ पंकज से जानबूझकर किसी गलत मंशा से किया था, या फिर वह इस गुनाह से अनभिज्ञ था यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन TikTok के क्रेज ने पंकज को सलाखों के पीछे जरूर पहुॅंचवा दिया है।

यूपी के दरोगा भी पकड़े जा चुके हैं

TikTok से जुड़ा एक मामला हाल ही में सामने आया था, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान आरिफ को TikTok यूज़ के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा था। मोहम्मद आरिफ लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले साउथ सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज थे, जिनकी दो TikTok वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो वायरल होने पर आरिफ से लखनऊ एसएसपी ने स्पष्टीकरण भी मांगा था।

इन दोनों वीडियो को म्यूजिक वीडियो ऐप TikTok पर शेयर किया गया था। दोनों ही वीडियो में आरिफ वर्दी में नजर आ रहे थे। आरिफ अपने पहले TikTok वीडियो में एक बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग बोलता था जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे थे, ‘ये पुलिस स्टेशन है जब तक बैठने को न कहा जाए बैठो नहीं, तुम्हारे बाप का घर नहीं है।’ इसी तरह वह दूसरे TikTok वीडियो में बोल रहे थे ‘पुलिसवालों से न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी।’