
पिछले साल इंडिया में सभी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से टैरिफ प्लान में बढ़ौतरी के बाद हमने इस बात को उठाया था कि क्या 28 दिनों के बजाए प्लान की वैधता 30 दिनों का कर देना चाहिए जिससे कि यूजर्स को ज्यादा न सही पर थोड़ी तो राहत मिले। फिलहाल सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा मंथली प्लान बोेल कर प्रीपेड रिचार्ज पर 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। वहीं, अब टेलिकॉम यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि जल्द ही यूजर 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करा सकेंगे। दरअसल, TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा टैरिफ प्लान ऑफर ऑफर करने का आदेश दिया है, जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती हो।
30 दिन का होगा एक प्लान
ट्राई का कहना है कि सभी टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ट्राई ने यह भी कहा कि कंपनियों को कम से कम एक ऐसा एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर जरूर ऑफर करना चाहिए जिन्हें हर महीने एक ही तारीख को फिर कराया जा सके। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: ये रहे सबसे सस्ते डेली 1.5जीबी डाटा वाले प्लान, जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट
यूजर्स ने की शिकायत
ट्राई ने कहा कि उसे यूजर्स से ऐसी शिकायते मिल चुकी हैं, जिनमें कहा गया था कि उन्हें मंथली प्लान्स के लिए साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है और इससे उन्हें ठगा हुआ महसूस होता है।
क्यों देते हैं 28 दिनों की वैलिडिटी
अक्सर हम महीने की बात करते हैं तो 30 दिन कहते हैं जबकि कई महीने 31 के भी होते हैं और एक 28 या 29 का भी लेकिन लोग 30 दिनों का ही महीना मानकर चलते हैं। परंतु जब महीने को हम सप्ताह में बांटते हैं तो साधारणत: 4 सप्ताह को एक महीना कहते हैं जो कि 28 दिनों का होता है और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने इसी को प्रीपेड रिचार्ज प्लान का वैलिडिटी बना दिया। भारतीय मोबाइल ऑपरेटर दो-तीन दिन को मिलाकर वे एक साल में पूरा एक महीना बचा लेते हैं और यूजर्स से एक महीना अतिरिक्त रिचार्ज करा लेते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस Plan ने किया Jio, Airtel और Vi का काम तमाम! मिल रही 75 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और इतना कुछ
लेटेस्ट वीडियो
एक साल में 12 के बजाए 13 महीने का कराते हैं रिचार्ज
वैसे तो साल 12 महीने का होते हैं लेकिन टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स से 13 महीने का रिर्चाज करवाती हैं। आइए आपको समझाते हैं कि आखिर कैसे। यदि 12 महीने में 2 सिर्फ दो दिन बचाएं तो 24 दिन बच जाते हैं जबकि कई महीने 31 के होते हैं और उनमें 3 दिन बचता है तो अब आप समझ गए होंगे कि यूजर्स को सिर्फ 2 दिनों से कितना नुकसान होता है। यदि आप 365 दिन के साल और 28 दिन का महीना मानते हैं तो फिर 365/28= 13.04 महीना बन जाता है। इस तरह से चतुराई दिखाकर ऑपरेटर साल के 12 महीने को 13 महीनों में बदल देते हैं।




















