Tripling Trailer: फिर धमाल मचाने आ गई भाई-बहन तिकड़ी, देखें नए सीजन में क्या होगा खास

Join Us icon

Tripling Trailer Release: जब भी TVF Best Web Series की बात आती है तो उसमें The Viral Fever shows/ series Tripling का जिक्र जरूर होता है। इस सीरीज के अबतक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। वहीं, अभ इसकी तीसरा सीजन रिलीज (Tripling season 3 Trailer) होने को तैयार, जिसका ट्रेलर ( Tripling 3 Trailer) भी सामने आ चुका है। ट्रेलर से साफ है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी भाई-बहन की तिकड़ी धमाल मचाने वाली है। इस कॉमेडी-ड्रामा में पहले की तरह ही तीन मेन कैरेक्टर – चंदन, चंचल, और चितवन (सुमित व्यास, मानवी गगरू और अमोल पाराशर) हैं।

Tripling 3 Story

ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन ट्रेलर से साफ है एक बार फिर भाई-बहन की तिकड़ी लंबे सफर पर निकलने वाली है। वहीं, ‘ट्रिपलिंग 3’ में दिखाया जाएगा कि कैसे तीनों बच्चे अपने मां-बाप के झगड़ों को सुलझाएंगे, जो तलाक का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, पूरी स्टोरी के लिए इसके रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: Free में देखनी है OTT की फिल्में व सीरीज तो डाउनलोड करें ये ऐप

Tripling 3 Trailer

Tripling 3 Release Date

ट्रिपलिंग सीजन 3 का डयरेक्शन नीरज उधवानी ने किया है। वहीं, TVF फेम अरुणाभा ने शो को प्रोड्यूस किया है। ट्रिपलिंग 3 इस साल 21 अक्टूबर 2022 को Zee5 पर रिलीज होने वाली है। साथ ही आपको बता दें कि शो के लीडरोल निभाने वाले सुमित व्यास ने ही शो की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखे हैं। इसे भी पढ़ें: Netflix Upcoming Series: तब्बू की ‘खुफिया’ से Rana Daggubati की ‘राणा नायडू’ तक आ रही हैं ये Movies और Web Series

tvf

तीन साल बाद रिलीज होगा नया सीजन

तीन साल के लंबे समय के बाद ‘ट्रिपलिंग’ का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इससे साफ है कि फैंस इसे लेकर खासा उत्साहिस हैं। लग रहा है कि इस बार भी चंदन, चंचल और चितवन के किरदार दर्शकों का खूब मंरोनजन करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here