UAN नंबर कैसे पता करें: SMS, मिस्ड कॉल, सैलरी स्लिप और HR से जानें तरीका

अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी हुई है, तो आपको कभी न कभी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की जरूरत पड़ सकती है। UAN Number की मदद से आप पीएफ अकाउंट की सर्विसेज- जैसे, बैलेंस चेक, निकासी और दूसरी सर्विस बिना किसी परेशानी के एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन अगर आप यह 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भूल गए हैं या आपको पता नहीं तो हम आगे इसे (UAN kaise pata kare) पता करने का तरीका बताने वाले हैं।
क्या है UAN नंबर?
UAN का मतलब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है, जो 12 अंकों की एक खास पहचान संख्या है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में हर वेतनभोगी कर्मचारी, जिसकी कंपनी कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से जुड़ी हुई है, उनके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या UAN एक्टिवेट करना जरूरी है। इसके जरिए कर्मचारी को अपने पीएफ अकाउंट की सर्विसेज, जैसे कि बैलेंस चेक, निकासी और दूसरी सर्विस बिना किसी परेशानी के एक्सेस करने में मदद मिलती है। कर्मचारी अपने UAN को ऑनलाइन भी एक्टिवेट कर सकते हैं।
UAN नंबर चेक कैसे करें?
अगर आप अपना यूएएन (UAN) नंबर चेक करना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके हैं। यह एक 12-अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो आपके PF खाते से जुड़ा होता है। UAN नंबर SMS, Missed Call, Salary Slip आदि से पता लगाया जा सकता है।
SMS से ऐसे पता करें UAN नंबर
स्टेप 1- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस टाइप करें EPFOHO UAN ENG।
स्टेप 2- इस मैसेज को EPFO के मोबाइल नंबर 7738299899 पर send कर दें।
स्टेप 3- इसके बाद कुछ सेकंड्स में, आपके मोबाइल पर पास एक SMS आएगा, जिसमें, आपका UAN नंबर, PF Balance के अलावा और दूसरी जानकारी मिल जाएगी।
नोट: हिंदी भाषा के लिए EPFOHO UAN HIN, पंजाबी के लिए EPFOHO UAN PUN, गुजराती के लिए EPFOHO UAN GUJ यानी अपनी लैंग्वेज के शुरुआती तीन लेटर आपको EPFOHO UAN के बाद लिखने हैं।
Missed Call करके पता करें अपना UAN नंबर
स्टेप 1- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें।
स्टेप 2- दो घंटियां जाने के बाद, आपकी फोन कॉल अपने आप कट जाएगी।
स्टेप 3- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें आपका UAN नंबर होगा।
नोट: गौरतलब है कि मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए आपको 12 अंक नहीं बल्कि यूएएन नंबर के आखिरी 4 डिजिट ही प्राप्त होंगे। इसके अलावा पीएफ अकाउंट में मिस्ड कॉल की सुविधा प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आपके पीएफ अकाउंट में, आपका मोबाइल नंबर और Aadhaar कार्ड नंबर जुड़ा होनाा चाहिए।
Salary Slip में चेक करें UAN Number
ज्यादातर बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हर महीने की सैलरी स्लिप प्रोवाइड कराती हैं। इसी Salary Slip में आपको टॉप राइट साइड में PF अकाउंट नंबर के साथ यूएएन नंबर भी लिखा मिल जाएगा।
कंपनी HR Department से ले सकते हैं UAN Number
आप जहां नौकरी कर रहे हैं, उसके HR डिपार्टमेंट भी अपना UAN Number मांग सकते हैं। एचआर डिपार्टमेंट या फाइनेंस डिपाइर्टमेंट के पास PF और Pension संबंधी सारे रिकॉर्ड और डिटेल्स होती हैं।
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या आप यूएएन को ऑफलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं?
नहीं, यूएएन रजिस्ट्रेशन और एक्टिवेशन सेवा केवल ईपीएफओ पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। एंडरॉयड फोन और आईफोन यूजर्स के लिए UAN एक्टिवेशन की सुविधा उमंग ऐप पर उपलब्ध है।
यूएएन पासवर्ड कैसे रीसेट करें?
यदि आप अपना यूएएन पोर्टल पासवर्ड भूल जाते हैं, तो इसे रीसेट करने का तरीका यहां बताया गया है:
- सबसे पहले अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन पर यूएएन पोर्टल खोलें।
- लॉगइन सेक्शन पर ‘पासवर्ड भूल गए’ चुनें।
- दिए गए कैप्चा के साथ अगली स्क्रीन पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ दबाएं।
- अब अपना नाम, सेक्स और जन्मतिथि दर्ज करें और ‘वेरिफाई करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें
- वेरिफिकेशन के बाद, अपना आधार नंबर और कैप्चा टेक्स्ट टाइप करें और ‘वेरिफाई करें’ पर क्लिक करें।
- अंत में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘ओटीपी प्राप्त करें’ चुनें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और ‘वेरिफाई करें’ चुनें।
- इसके बाद आगे बढ़ें और नया पासवर्ड दो बार टाइप करें। एक बार हो जाने पर ‘सबमिट’ पर टैप करें
- इस प्रक्रिया के बाद आपका पासवर्ड अपडेट हो जाएगा। इस बार नया पासवर्ड अवश्य नोट कर लें।
क्या मुझे नौकरी बदलने के बाद यूएएन एक्टिवेट करना होगा?
यूएएन को केवल एक बार एक्टिवेट करना होगा। नौकरी बदलते समय इसे दोबारा एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं है।
क्या मेरे पास दो यूएएन हो सकते हैं?
नहीं, एक कर्मचारी के पास केवल एक यूएएन हो सकता है जो उनके रोजगार के दौरान अपरिवर्तित रहता है। ऐसे मामले में जहां आपको दो यूएएन दिए गए हैं, आपको अपने वर्तमान कंपनी को समस्या की रिपोर्ट करनी होगी या uanepf@epfindia.gov.in पर एक ई-मेल भेजना होगा।
क्या मैं यूएएन से जुड़ी अपनी निजी जानकारी बदल सकता हूं?
हां, यूएएन पोर्टल आपको यूएएन से जुड़े अपने व्यक्तिगत जानकारी को बदलने की सुविधा प्रदान करता है।
UAN एक्टिवेट करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- बैंक अकाउंट डिटेल्स : बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और बैंक की ब्रांच का नाम
- आई प्रूफ : ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आई, आधार कार्ड या SSLC बुक
- एड्रेस प्रूफ : अपके नाम का बिजली, फोन का बिल, रेंट या लीज एग्रीमेंट, राशन कार्ड या अन्य तरह का आईडी प्रूफ जिसमें आपके वर्तमान पता मौजूद हो।
- अन्य डॉक्यूमेंटः पैन कार्ड, आधार कार्ड
UAN activate कैसे करें?
स्टेप-1ः सबसे डिवाइस पर मौजूद वेब ब्राउजर ओपन करें और EPFO मेंबर पोर्टल ओपन करें।
स्टेप-2ः बेवसाइट के डैशबोर्ड पर ‘Services’ ऑप्शन पर जाएं और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ‘For Employees’ चुनें।
स्टेप-3: UAN मेंबर पोर्टल तक पहुंचने के लिए सर्विस सेक्शन में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-4ः नए पेज के दायीं ओर कई महत्वपूर्ण लिंक होंगे, जिसमें आपको ‘Activate UAN’ विकल्प पर टैप करना है।
स्टेप-5ः आपको UAN, PF मेंबर आईडी, आधार कार्ड संख्या, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड समेत आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करने के लिए ‘Get Authorization Pin’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-6: अगले पेज पर आपको ‘I Agree’ बॉक्स पर क्लिक करना है। अब आपको आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा इसे दर्ज कर ‘Validate OTP and Activate UAN’ पर क्लिक करना है।