टायर में हवा भरेगा और फोन भी करेगा चार्ज! U&i का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, साथ में सस्ते पावरबैंक्स भी पेश

U&i ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Spare Series Tyre Inflator (UiGD 3222) पेश किया है, जो एक मल्टी-यूटिलिटी डिवाइस है और टायर इनफ्लेटर के साथ-साथ पावरबैंक का काम भी करता है। इसके साथ Entry Star सीरीज के तहत दो नए पावरबैंक्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Entry Star 148 (UiPB 2101) और Entry Star 147 (UiPB 2301) शामिल हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी का कहना है कि ये नई रेंज खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाई गई है, जो ट्रैवल के दौरान या इमरजेंसी में अपने डिवाइसेस को चार्ज रखने के साथ-साथ अन्य जरूरतों को भी पूरा करना चाहते हैं।
Spare Series Tyre Inflator को ऑल-इन-वन डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। यह न सिर्फ टायर में हवा भरने का काम करता है, बल्कि इसमें इन-बिल्ट पावरबैंक भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेस को चार्ज कर सकते हैं। इसमें डिजिटल इंटेलिजेंट डिस्प्ले मिलता है, जिससे ग्राहक आसानी से टायर प्रेशर सेट कर सकते हैं। इसमें ऑटोमैटिक इनफ्लेशन और स्टॉप फीचर दिया गया है, जो ओवर-इन्फ्लेशन से बचाता है। इस डिवाइस में इमरजेंसी लाइटिंग का फीचर भी दिया गया है, जो रात के समय रोडसाइड रिपेयर के दौरान काफी काम आता है। इस तरह यह प्रोडक्ट ट्रैवल करने वालों के लिए एक जरूरी गैजेट बन सकता है।
यदि Entry Star सीरीज के पावरबैंक्स की बात करें तो यह मॉडर्न यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किए गए हैं। इनमें 33W QC/PD फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेस को फास्ट चार्ज किया जा सकता है।
Entry Star 148 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो डेली यूज और ट्रैवल के लिए सही मानी जा है। इसमें डुअल USB आउटपुट और Type-C इनपुट मिलता है, जिससे चार्जिंग आसान हो जाती है। वहीं, Entry Star 147 में 20,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकता है। इसमें Micro-USB और Type-C इनपुट/आउटपुट के साथ डुअल USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइसेस चार्ज किए जा सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Spare Series Tyre Inflator (UiGD 3222) की कीमत 2,699 रुपये रखी गई है। वहीं, Entry Star 148 पावरबैंक 999 रुपये में और Entry Star 147 पावरबैंक 1,349 रुपये में उपलब्ध है। ये सभी प्रोडक्ट्स भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।