वर्दी में पुलिसवाले ने बनाया TikTok वीडियो, अब देना होगा जवाब

Join Us icon

टिकटॉक की दीवानगी इंडिया में लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसकी दीवानगी आम लोगों के साथ खासकर ही पुलिसकर्मियों के बीच है। हाल ही में यूपी पुलिस टिकटॉक पर बन रहे वीडियो को लेकर अपने डिपार्टमेंट में नोटिस जारी किया था। लेकिन, इसके बाद भी पुलिसकर्मी टिकटॉक पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ से पुलिस के ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले साउथ सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ के इन 2 वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हंगामा मचाया हुआ है। इसे भी पढ़ें: Tiktok को सरकार का नोटिस, ऐसा न करने पर फिर लग सकता है बैन

इन दोनों वीडियो को म्यूजिक वीडियो ऐप TikTok पर शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इन दोनों ही वीडियो में वह वर्दी में नजर आ रहे हैं। आरिफ अपने पहले वीडियो में एक बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आ रहे है जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘ये पुलिस स्टेशन है जब तक बैठने को न कहा जाए बैठो नहीं, तुम्हारे बाप का घर नहीं है।’ इसे भी पढ़ें: TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा

इसी तरह वह अपने दूसरे वीडियो में बोल रहे हैं ‘पुलिसवालों से न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो इस हफ्ते सोमवार को वायरल होना शुरू हुआ था। इसी वीडियो को लेकर लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here