7000mAh बैटरी वाले Realme 16 की RAM और प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा! 29 जनवरी को लॉन्च होगा यह नया फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-16-5g-globally-listed-.jpg

realme 16 Pro और realme 16 Pro+ को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस सीरीज के ‘नॉन-प्रो’ मॉडल को लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा realme 16 पेश किया जाएगा जो 29 जनवरी को वियतनाम में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को विदेशी बाजार में टीज़ किया जा चुका है। वहीं अब बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी रियलमी 16 5जी फोन लिस्ट हो गया है। यहां अपकमिंग रियलमी फोन की रैम और प्रोसेसर का खुलासा हो गया है।

​रियलमी 16 5जी फोन को गीकबेंच पर RMX5171 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह गीकबेंच लिस्टिंग 20 जनवरी की है जहां मोबाइल को सिंगल-कोर में 809 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और मल्टी-कोर में 2043 बेंचमार्क स्कोर हासिल हुआ है। गीकबेंच पर ये वाला अपकमिंग रियलमी फोन Android 16 के साथ दिखाया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इसे लेटेस्ट realme UI 7.0 के साथ ही पेश करेगी।

Realme 16 स्मार्टफोन गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और फोन के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर प्रोसेसर पर नजर डालें तो गीकबेंच पर मदरबोर्ड सेक्शन में k6835v_64 लिखा गया है। यह MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट का कोडनेम बताया जा रहा है।

रियलमी 16 में यूजर्स को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। गीकबेंच पर इस मोबाइल सीपीयू की बेस फ्रिक्वेंसी 2.00गीगाहर्ट्ज़ बताई है और इसकी टॉप क्लॉक स्पीड 2.50गीगाहर्ट्ज़ तक जा सकती है। बेंचमार्क में जहां फोन के रैम और प्रोसेसर का खुलासा हो गया है वहीं बीते दिनों सामने आई रिटेलर लिस्टिंग में इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई थी जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme 16 5G फोन को रिटेल लिस्टिंग में 6.57-इंच स्क्रीन से लैस बताया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस मोबाइल को कंपनी इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारेगी और स्क्रीन पर AGC DT-Star D+ ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 16 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन ओआईएस कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

Realme 16

Realme 16 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा। ​लिस्टिंग के मुताबिक वियतनाम में इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7,000mAh बैटरी से लैस कर उतारा जाएगा। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। बताय गया है कि यह रियलमी फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा जो इसे कई तरह की डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी।

जैसा कि हमने पहले ही बताया realme 16 Pro और realme 16 Pro+ इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और इसकी कीमत क्रमश: 31,999 रुपये और 39,999 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों ‘प्रो’ फोंस के बाद अब कंपनी जल्द ही Realme 16 को भारतीय बाजार में उतार सकती है। उम्मीद है कि फरवरी महीने में इसे अनाउंस कर दिया जाए। बहरहाल अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है और आप टेक जगत से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट 91Mobiles पर पढ़ सकते हैं।