Redmi 17 5G की कीमत, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! फोन लॉन्च से पहले ही लीक हुई सारी डिटेल्स

Redmi Note 17 5G फोन 6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। रेडमी से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि नोट 17 के बाद कंपनी Redmi 17 5G फोन भी लाने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग रेडमी फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, 91मोबाइल्स को टिप्स्टर सुधांशू के जरिये ग्लोबल मार्केट में आने वाले रेडमी 17 5जी फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स प्राप्त हो गई है। Redmi 17 5G का डिजाइन और स्पेक्स डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Redmi 17 5G का डिजाइन
रेडमी 17 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल तीन कलर ऑप्शन्स में लाया जाएगा जिनमें orange, black और blue कलर शामिल होंगे। इनमें ऑरेंज कलर को टेक्चर फिनिश वाला बताया गया है। रियर कैमरा सेटअप रेक्टेंगल शेप का है जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर लगाया गया है। इसमें तीन लेंस के साथ एक एलईडी फ्लैश और एक रिंग लाइट मौजूद है।
कैमरा मॉड्यूल में 50MP AI Camera लिखा है और स्मार्टफोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Redmi 5G की ब्रांडिंग दी गई है। फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसमें नीचे ही ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है। वहीं उपरी फ्रेम पर 3.5mm हेडफोन जैक और नीचले फ्रेम पर स्पीकर के साथ सिम स्लॉट व यूएसबी पोर्ट मौजूद है। लीक में मोबाइल का डायमेंशन 170.12 × 74.42 × 8.8mm और वजन 235ग्राम बताया गया है।
Redmi 17 5G का प्राइस
रेडमी 17 5जी फोन को कंपनी दो या दो से अधिक मेमोरी वेरिएंट्स में लेकर आएगी। फिलहाल लीक में इस स्मार्टफोन का 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट सामने आया है जो बेस वेरिएंट हो सकती है। लीक के मुताबिक यह 4जीबी+128जीबी मेमोरी वाला फोन ग्लोबल मार्केट में €250 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 27,450 रुपये के करीब है। गौरतबल है कि इंडिया में Redmi 17 5G फोन की कीमत यूरोपियन प्राइस की तुलना में काफी कम रखी जाएगी।
Redmi 17 5G की स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स का प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडमी 17 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.45गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Redmi 17 5G फोन को एंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3.0 पर पेश किया जा सकता है।
Redmi 17 5G फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद रहेगा। लीक के अनुसार इस फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर भी लगाई जाएगी।
रेडमी 17 5जी फोन के कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। टिपस्टर के मुताबिक इस मोबाइल में एक एंट्री फ्लिकर QVGA लेंस भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 17 5जी फोन Wi‑Fi 5, Bluetooth 5.1 और NFC जैसे विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।
Redmi 17 बड़ी बैटरी वाला 5G फोन बताया जा रहा है। टिपस्टर के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस रेडमी मोबाइल में 7500mAh बैटरी दी जा सकती है। चर्चा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन की बैटरी तकरीबन 78 घंटे तक फोन को ऑन रख सकेगी। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।