Samsung Galaxy A37 प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह 5G Smartphone

सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी द्वारा स्मार्टफोन पेश किए जाने से पहले ही इनका इंडिया प्राइस सामने आ गया है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स के जरिये सैमसंग गैलेक्सी ए37 और ए57 की कीमत प्राप्त हुई है। Galaxy A57 का लीक प्राइस (यहां क्लिक) कर देख सकते हैं और Galaxy A37 इंडिया प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दिए जाने की बात कही गई है जिसका प्राइस 41,999 रुपये बताया गया है। लीक के अनुसार फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 47,499 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं Galaxy A37 का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करेगा जिसका लॉन्च प्राइस 52,999 रुपये लीक हुआ है।
Samsung Galaxy A37 5G फोन की अनबाक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर लीक हो चुकी है जिसमें मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ था। लीक के अनुसार यह फ्लैट स्क्रीन वाला फोन होगा। इसके बैक पैनल वर्टिकल शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। कैमरा मॉड्यूल के बाहर एलइडी लाइट फिट की गई है। देखने में रियर पैनल शाइनी और ग्लॉसी नजर आ रहा है। वहीं मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन लगे हैं। लीक के अनुसार गैलेक्सी ए36 5जी का डायमेंशन 162.9×78.2×7.4mm है और वजन 196 ग्राम होगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G फोन को Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि Galaxy A36 को 2.4GHz हाई क्लॉक स्पीड वाले Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लाया गया था। यानी नया गैलेक्सी फोन पहले वाले से काफी फास्ट होगा।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली sAMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
लगे हाथ Samsung Galaxy A57 5G फोन की बात करें तो लीक के अनुसार इसे 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8जीबी रैम मिलेगी। वहीं मोबाइल के 12जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 62,499 रुपये हो सकता है। इंडिया में यह सैमसंग फोन Exynos 1680 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX906 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।