Samsung Galaxy S26 में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा और RAM कितनी होगी, लॉन्च से पहले ही जानें बेंचमार्क डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/Samsung-Galaxy-S26-Plus-leak-renders.jpg

साल का सबसे बड़ा लॉन्च पास आ रहा है। इस महीने Samsung Galaxy S26 Series मार्केट में एंट्री लेने वाली है। कंपनी की ओर से हालाकि अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट 25 फरवरी को हो सकता है। बहरहाल मार्केट में आने से पहले ही सीरीज के बेस मॉडल यानी सैमसंग गैलेक्सी एस26 को गीकबेंच पर ​लिस्ट कर दिया गया है जहां अपकमिंग फ्लैगशिप सैमसंग फोन की रैम और प्रोसेसर की डिटेल सामने आ गई है।

Samsung Galaxy S26 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यह 2 फरवरी की लिस्टिंग है जिसे टिपस्टर एनविन ने स्पॉट किया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी फोन को यहां सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 3315 गीकबेंच स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं इस मोबाइल ने 11310 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर अचीव किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 को गीकबेंच पर SM-S942N मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह मोबाइल का साउथ कोरियन वेरिएंट है। गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन का 12GB RAM मेमोरी वेरिएंट सामने आ गया है। उम्मीद है कि शायद कंपनी इसे 16GB RAM पर भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह 16जीबी रैम वाला सैमसंग फोन भारत में बिकेगा या नहीं, इस बात पर संदेह है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy S26 को डेका-कोर प्रोसेसर (10-core) से लैस बताया गया है। यहां मदर बोर्ड सेक्शन में s5e9965 कोडनेम लिखा है जिसके मार्केट में Samsung Exynos 2600 के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस मोबाइल सीपीयू की बेस फ्रिक्वेंसी 2.76GHz बताई गई है जो 3.80GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गैलेक्सी ए26 सैमसंग फोन Android 16 पर लॉन्च किया जाएगा।

अगर सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फ्लैट सर्फेस स्क्रीन होगी जिसे M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनाया जा सकता है। गैलेक्सी एस26 में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है जिसके साथ हाई ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 1/1.56 इंच मेन सेंसर मिल सकता है जो 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। लीक की मानें तो Galaxy S26 में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 को कंपनी द्वारा 6.9mm थिक बॉडी पर पेश किया जा सकता है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में IP68 रेटिंग दी जा सकती है। बताते चलें कि पिछले साल ‘एस25 सीरीज’ में सबसे स्लीम स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge था जिसकी मोटाई 5.8mm है। इस बार कंपनी S26 Edge मॉडल लाएगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 को अधिकतम 5,000mAh तक की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। बैटरी कैपेसिटी इससे कम भी हो सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। बहरहाल अभी कंपनी द्वारा फोन लॉन्च डेट अनाउंस किए जाने का इंतजार हो रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।