
Upcoming Movies And Web Series On OTT November 2022: हर बार की तरह ही इस बार November 2022 में भी OTT पर एक से बढ़कर एक फिल्में, शोज व वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यानी नवंबर में भी आपको एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम हो चुका है। अगर आप भी उन दर्शकों में से हैं जो बड़े पर्दे की फिल्मों का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार करते हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि नवंबर में PS1 से लेकर Brahmāstra: Part One – Shiva की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। तो चलिये बिना ज्यादा देर करे जानते हैं कि अगले महीने में कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज को तैयार हैं और इन्हें किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
Upcoming Movies and Web Series On OTT November 2022
- Brahmāstra: Part One – Shiva
- Ponniyin Selvan: I
- Monica, O My Darling
- Tanaav
- The Ghost
- Breathe Into The Shadows
- The Takeover
- Mukhbir: The Story of Spy
- Godfather
- Kantara
- Tadka
Brahmāstra: Part One – Shiva
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra OTT Release Date) अगर आपने बड़े पर्दे पर नहीं देखी तो इसे अगले माह ओटीटी स्ट्रीम किया जा सकेगा। आपको बता दें कि 4 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म Disney Plus Hotstar पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी Disney Plus Hotstar ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा ऑफिशियल तौर पर कर दी है।
Ponniyin Selvan: I
साउथ की फिल्मों को पसंद करने वालों दर्शकों की भी नंवबर में चांदी होने वाली है। दरअसल, बड़े पर्दे पर पसंद की गई Ponniyin Selvan: I को आखिरकार ओटीटी पर रिलीज किए जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को 4 नवंबर को होगी। हालांकि, आप उससे पहले अमेजन प्राइम पर इस फिल्म को रेंट करके देख सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, और कार्थी जैसे बड़े कलाकार मौजूद हैं।
Monica, O My Darling
बॉलिवुड की फिल्मों में अपनी अलग पहचाना बनाने वाले RajKumar Rao की लेटेस्ट फिल्म Monica, O My Darling Netflix पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। नेटफ्लिक्स ओरिजनल Monica, O My Darling 11 नवंबर को स्ट्रीम की जा सकेगी। वहीं, फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Tanaav
Kashmir के मुद्दों को एक बार फिर किसी वेब सीरीज के माध्यम से दर्शाया जाएगा। जी हां, तनाव वेब सीरीज Kashmir में घटित घटनाओं पर आधारित होगी। वहीं, इसे 11 नवंबर 2022 को रिलीज को सोनी लिव पर देख जा सकेगा। इस सीरीज में लंबे अर्से बाद एक्टर अरबाज खान दिखाई देंगे। साथ ही सीरीज में मानव विज और रजत कपूर भी होंगे।
The Ghost
साउथ सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों को बता दें कि बड़े पर्दे के बाद नागार्जुन और सोनल चौहान स्टारर द घोस्ट की ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। यह फिल्म 2 नवंबर को रिलीज होगी। साथ ही आपको बता दें कि इस Telugu action film को थिएटर में 5 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी थी। लेकिन, अब ओटीटी से फिल्म को काफी उम्मीद है।
Breathe Into The Shadows
Abhishek Bachchan और Amit Sadh की धमाकेदार वेब सीरीज Breathe Into The Shadows का दूसरा सीजन 9 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाले है। पिछली बार की तरह ही इस बार इस वेब सीरीज को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि इस सीरीज को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
The Takeover
अगर आप क्राइम कंटेंट को पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि 1 नवंबर को डच क्राइम एक्शन फिल्म द टेकओवर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक एथिकल हैकर के इर्द-गिर्द दिखाई देती है, जो एक प्राइवेट स्कैंडल को उजागर करने के बाद कत्ल के केस में फंसा दी जाती है। फिल्म ट्रेलर में काफी शानदार लग रही है।
Mukhbir: The Story of Spy
आठ एपिसोड की यह सीरीज Zee5 पर 11 नवंबर को रिलीज होगी। सीरीज में एक बार फिर देश की सुरक्षा में अपना जीवन न्यौछावर कर देने वालों की कहानी को दिखाया जाएगा। सीरीज का टीजर जारी करते हुए जी5 ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी थी। पोस्ट को शेयर करते हुए जी5 ने कैप्शन में लिखा- वक्त आ गया है, भारत के इतिहास के पन्नों को दोबारा पलटने का- 1965 की जंग। देश की उम्मीदें टिकी हुई है, उस एक मुखबिर पर।
Godfather
5 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई साउथ की फिल्म गॉडफादर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर 19 नवंबर को रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने अपनी सोशल मीडिया पेज पर इस बात का खुलासा किया गया है। वहीं, अगर आपने अभी तक यह फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी तो आराम से घर बैठकर इस साउथ इंडियन फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ बॉलिवुड के दबंग यानी सलमान खान भी हैं।
Kantara
एक रिपोर्ट के अनुसार बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमाई और दर्शकों का प्यार लूटने वाले कन्नड फिल्म Kantara इस महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को इस माह ही OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए पेश किया जा सकता है।
Tadka
काफी लंबे अरसे बाद नाना पाटेकर एक बार फिर लोगों को हंसाते हुए दिखाई देंगे। जी5 पर उनकी नई फिल्म तड़का- लव इज कुकिंग 4 नवम्बर से स्ट्रीम की जा रही है। तड़का के पोस्टर पर एक कढ़ाई दिखायी गयी है, जिसमें फिल्म के कलाकारों को दिखाया गया है। इस फिल्म में नाना के अलावा अली फजल, तापसी पन्नू, श्रिया सरन और राजेश शर्मा मुख्य भुमिकाओं में हैं।



















