Oppo जल्द लॉन्च करेगा दमदार परफॉर्मेंस वाला गेमिंग स्मार्टफोन, कुछ ऐसा होगा डिजाइन

Join Us icon

स्मार्टफोन पर गेमिंग आए दिन पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां फोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिले इसके लिए गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। ASUS, Xiaomi, Realme, और OnePlus पहले की गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। अब OPPO भी गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ओप्पो जल्द ही गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि ओप्पो ने ऑफिशियली इस फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन 91 Mobiles के पास ओप्पो के इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारी है।

OPPO के गेमिंग फोन का डिजाइन

Oppo के अपकमिंग गेमिंग फ़ोन के डिज़ाइन को लेकर जानकारी यूरोपियन यूनियन इंटेलैक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (EUIPO) में फाइल किए पेटेंट के जरिए आई है। हालांकि फिलहाल इसके मॉडल नंबर और मार्केटिंग नाम को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई हैं। इस लिस्टिंग में ओप्पो के स्मार्टफोन के डिजाइन रिवील जरूर हुए हैं। ओप्पो के अपकमिंग  गेमिंग फोन के डिजाइन को देखने से पता चलता है कि इसका डिजाइन ASUS ROG Phone 5 और Lenovo Legion 2 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन जैसा हो सकता है।

Oppo के अपकमिंग गेमिंग फोन के फोटो देखने से पता चलता है कि इस फोन में दूसरे गेमिंग फोन्स की तरह फ्रंट कैमरा के लिए न ही नॉच दी जाएगी और न ही पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले। इस फोन के टॉप में थोड़े मोटे बैजल में फ्रंट कैमरा और दूसरे सेंसर दिए जा सकते हैं। OPPO के गेमिंग स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल में यूनीक डिजाइन पैटर्न भी देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : POCO F3 GT अगस्त में होगा लॉन्च, जानें इस फोन की 5 बड़ी खूबियां

फ़िलहाल ओप्पो के गेमिंग स्मार्टफ़ोन को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह गेमिंग स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा या फिर स्नेपड्रेगन यह जानकारी भी फ़िलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही ओप्पो के इस गेमिंग फोन के बारे ज़्यादा जानकारी सामने आ जाएगी। ओप्पो के गेमिंग स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर ASUS ROG Phone 5, Redmi K40 Gaming, OnePlus 9R, और Lenovo Legion 2 Pro से होनी है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 Lite स्मार्टफोन भी 11 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro vs Redmi Note 10 Pro Max कौन है बेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here