नवंबर में लॉन्च होने वाले फोन: 20,000 से सस्ते और 2,00,000 से महंगे मोबाइल आएंगे इंडिया

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-x500-pro-max-200mp-camera-x500-pro-price-specifications-china-.jpg

दिवाली के पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी है और शहर व गांवों के बाजारों में त्यौहारों की चमक दिखने लगी है। इस फेस्टिवल सीजन में इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी जगमगाने की तैयारी कर रही है। इस महीने इंडिया में कई नए मोबाइल लॉन्च होंगे और टेक ब्रांड्स अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। Motorola, vivo, Tecno, itel सहित Wobble और Karbonn जैसे नाम अपने डिवाइस भारतीय बाजार में उतारेंगे। नवंबर में लॉन्च होने वाले फोन की ​लिस्ट आप यहां पढ़ सकते हैं।2

Motorola Signature 27

मोटोरोला सिग्नेचर 27 कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और अब बस लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार है। यह मोटोरोला का प्रीमियम स्मार्टफोन बनकर आएगा जिसमें पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट लगाया गया है। हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग को हैंडल करने के ​लिए इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और नया 3डी वेपर चैंबर भी लगाया गया है। इस फोन में ग्लास-सिरेमिक मटेरियल और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसे 50MP Sony LYTIA कैमरा के साथ लाया जाएगा और बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Moto G47 Power

मोटो जी47 पावर 5जी फोन यूरोप में लॉन्च हो चुका है और इस महीने नवंबर में इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर ​लगा है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 108 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा लगाया गया है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले लगाई गई है। यह मोटोरोला फोन NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Neo

मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता हैं। सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसमें LPDDR5X RAM भी मिल सकती है। इस 5जी फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYT710 मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है।पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

vivo X500 5G

वीवो एक्स500 सीरीज नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकती है। सीरीज के बेस मॉडल को MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर + 64MP LYT610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए vivo X500 में बड़ी 7500mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस वीवो 5जी फोन को इंडियन मार्केट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

vivo X500 Pro Max

वीवो एक्स500 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल है जिसे MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस फोन में BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है, वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। vivo X500 Pro Max इंडिया प्राइस 2 लाख रुपये तक जा सकता है।

vivo X500 Pro

वीवो एक्स500 प्रो 5जी फोन को भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट पर लाया जाएगा। इसे प्रो मैक्स का कॉम्पैक्ट वर्जन कहा जा सकता है क्योकिं कंपनी ने इस मोबाइल में 6.36-इंच की छोटी स्क्रीन लगाई है। यह भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेंन सेंसर + 64MP periscope telephoto + 50MP ultra-wide कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP front कैमरा लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके चार्ज करने के लिए 90W wired और 40W wireless चार्जिंग मौजूद है।

vivo V80 FE

वीवो वी80 सीरीज की सफलता के बाद कंपनी इस महीने नवंबर में सीरीज का नया मॉडल vivo V80 FE पेश कर सकती है। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि यह 200MP camera वाला वीवो 5जी फोन बनकर आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए वी80 एफई में सीरीज के बेस मॉडल यानी vivo V80 वाली ही 7200mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 90W चार्जिंग मिल सकती है। यह vivo V80 FE में 6.83-इंच की बड़ी स्क्रीन दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

vivo Y32 5G

वीवो वाई32 5जी फोन मिडबजट सेग्मेंट में इस महीने भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 6GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए vivo Y32 5G फोन को तगड़ी 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही इस स्मार्टफोन में IP68 + IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

realme 17 Pro

नवंबर में इंडिया में रियलमी 17 प्रो सीरीज भी लॉन्च हो सकती है। लीक्स में सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसे 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली flat OLED स्क्रीन पर पेश किया जाएगा और टॉप मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सीरीज के स्मार्टफोंस में 10000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। फोटोग्राफी के लिए realme 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और एक Ultrawide एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है।

OnePlus 16R

वनप्लस 16आर नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। चर्चा है कि यह अपर मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे LPDDR5X RAM के साथ पेश किया जा सकता है जिसके साथ एडवांस कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। लीक्स के अनुसार वनप्लस 15आर को भी 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं पवार बैकअप के लिए इसमें 8,500mAh तक की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 120W SuperVOOC का सपोर्ट मिल सकता है।

Xiaomi 18 Pro

शाओमी 18 प्रो इंडिया लॉन्च की घोषणा IMC 2026 में ही हो गई थी। यह मोबाइल नवंबर में भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस फ्लैगशिप फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ LPDDR5X 9600Mbps RAM लगाई गई है। शाओमी 18 प्रो 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो TCL M11 मटेरियल पर बनी है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर 2.66 इंच का सेकेंडरी OLED रियर डिस्प्ले भी लगी हुई है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro में 200MP + 200MP + 50MP ​ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर लगा है। इस मोबाइल के साथ शाओमी 18 प्रो मैक्स लाए जाने की भी चर्चा है।

Karbonn Rebel 5G

इस महीने इंडियन मोबाइल कंपनी कार्बन भी वापसी कर रहा है और Karbonn Rebel 5G फोन लॉन्च कर सकता है। यह 20 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है जिसमें Unisoc T8300 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। कार्बन रेबल 5जी फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी मेमोरी पर लाए जाने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000 बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Karbonn Rebel 5G फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और मोबाइल में IP65 रेटिंग मिल सकती है।

POCO X8s 5G

पोको एक्स8एस 5जी फोन नवंबर महीने में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.35-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। ग्लोबल मार्केट में यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हो चुका है जो LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6330mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक और 22.5W reverse चार्जिंग भी मिलती है। इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और infrared सेंसर सहित IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Wobble Speed 5G

पिछले साल नवंबर 2025 में Wobble One इंडिया में लॉन्च हुआ था। अब नवंबर 2026 में कंपनी Wobble Speed 5जी फोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर खुलासा कर दिया गया है कि वोबल स्पीड 20 हजार से कम का 5जी फोन होगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को यूनिसोक के 5जी चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोन में एआई फीचर्स से लैस सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है और पावर बैकअप के लिए तकरीबन 7000एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। Wobble Speed 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है और भारतीय बाजार में इसे 4जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

itel A300 Plus

आइटेल ए300 प्लस ग्लोबल मार्केट में अनाउंस हो चुका है और अब नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगा। इसे नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह डबल स्क्रीन वाला फोन है जिसमें 6.78-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ ही बैक पैनल पर 2.01-इंच की इंटरएक्टिव रियर डिस्प्ले भी दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 4जी फोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए itel A300 Plus 4G स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 50C

टेक्नो स्पार्क 50एस इंडिया में लॉन्च हो चुका है और अब नवंबर महीने में इसी सीरीज का टेक्नो स्पार्क 50सी स्मार्टफोन आ सकता है। यह मोबाइल MediaTek Helio G81 चिपसेट पर काम करता है जिसके साथ 4GB RAM दी गई है। Tecno Spark 50C 4G स्मार्टफोन में 6.78-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो फोन में 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5200mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 15W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यह सस्ता टेक्नो मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है वहीं यूजर्स को इस टेक्नो फोन में IR blaster और AI call Noise Cancellation जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

नोट : जैसे-जैसे नए स्मार्टफोंस की जानकारी सामने आती रहेगी इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।