इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: Samsung, Realme, Tecno और Vivo लाएंगे नए मोबाइल

सितंबर शुरू हो गया है और लोगों को पता है कि इस महीने कई दिग्गज मोबाइल फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं। महीने की शुरुआती की काफी धमाकेदार होने जा रही है। सैमसंग, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन पेश करने वाले हैं। इस हफ्ते 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस के नाम, लॉन्च डेट और उनकी स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE
लॉन्च डेट – 4 सितंबर
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 4 सितंबर को लॉन्च होगा जिसकी कीमत 60 हजार रुपये के करीब हो सकती है। लीक्स के अनुसार इसमें 8GB RAM और Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ Android 16 मिल सकता है। इसे 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस सैमसंग 5जी फोन में में 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जो 2× Dynamic AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
Tecno Pova Slim 5G
लॉन्च डेट – 4 सितंबर
टेक्नो कंपनी इंडिया में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड का कहना है कि इसमें पतली डुअल-कर्व 3D AMOLED स्क्रीन दी जाएगी और इसकी थिकनेस 5.7mm के करीब मिल सकती है। पोवा स्लीम 5जी फोन में ELLA AI का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। इसमें Android 15 और ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 GPU दिया जा सकता है।
Realme 15T
लॉन्च डेट – 2 सितंबर
रियलमी 15टी सितंबर शुरू होते ही भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये बताई गई है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया जाएगा। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा जिसे 7,000mAh battery के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियलमी 15टी 5जी फोन 6.5-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है।
Vivo Y500
लॉन्च डेट – 1 सितंबर (चाइना)
वीवो वाई500 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। यह स्मार्टफोन 8,200mAh battery पर लॉन्च होगा जिसके 1 सितंबर को चीन में पेश किया जा रहा है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि इंडिया में Vivo T4 5G ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 7,300mAh बैटरी दी गई है। वीवो वाई500 की ही बात करें तो इसे IP69+ रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसे मीडियाटेक के Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में FHD+ 120Hz OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
itel A90 Limited Edition
लॉन्च डेट – तय नहीं
आइटेल कंपनी भी अपना कम रेट वाला मोबाइल ए90 लिमिटेड एडिशन लेकर आ रही है। फिलहाल इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह स्लीक डिजाइन वाला मोबाइल होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड गो एडिशन और T7100 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 13MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 15वॉट चार्जिंग तकनीक और 5,000एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।