Oneplus, Oppo और POCO जैसी कंपनियां दिवाली से पहले स्मार्टफोन करेंगी लॉन्च, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/upcoming-Smartphone.jpg

भारत में फ़ेस्टिवल सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली से ठीक पहले भारत में मोबाइल फ़ोन कंपनियां नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले भारत में सितंबर में कंपनियां अपने कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुके हैं। अब दिवाली से ठीक पहले कंपनियाँ अपने अपने नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेंगी। भारत में स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच में काफ़ी प्रतिस्पर्धा है। स्मार्टफ़ोन कंपनियां अलग-अलग सेग्मेंट में अपने स्मार्टफ़ोन लॉन्च करती हैं। यहां हम आपको अक्टूबर महीने में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अक्टूबर 2022 लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

Oneplus Nord 3

Oneplus का अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord 3 अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.7 इंच की Full Hd Plus AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपकमिंग OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

POCO M5s

शाओमी का सब-ब्रांड पोको ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में POCO M5s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। पोको का यह फ़ोन अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग पोको स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED पैनल दिया जाएगा। POCO M5s स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही पोको का यह फोन Android 12-पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। POCO M5s में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : देश में शुरू हुआ 5G, Airtel यूजर्स ऐसे करें 5G एक्टिवेट

Vivo V25e

Vivo V25 और Vivo V25 Pro स्मार्टफोन के बाद चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में Vivo V25e स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Vivo V25e स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च होना है। इस अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.44-इंच का Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Vivo V25e स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वीवो का यह फोन Android 12-पर आधारित FunTouchOS 12 पर रन करेगा। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वीवो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग व USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : नया 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल

Xiaomi 12T Pro

Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन को भारत में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm का दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 स्किन पर रन करता है। Xiaomi के अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।