URBAN ARC Go 2 और Q9i AI ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये से शुरू

URBAN ने भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band और URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। नए फिटनेस बैंड में AI रिकवरी फंक्शन, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, Q9i AI ANC ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 50 से ज्यादा भाषाओं में AI लाइव अनुवाद और स्मार्टफोन के लिए Smart Stand दिया गया है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।
URBAN ARC Go 2 के फीचर्स
URBAN ARC Go 2 को रोज की फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए लाया गया है। इसमें AI तकनीक वाला रिकवरी फंक्शन दिया गया है। जो यूजर्स को उनकी रिकवरी से जुड़ी पर्सनलाइज्ड जानकारी देता है। इसके साथ बैंड में हार्ट रेट, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिए एडवांस सेंसर दिए गए हैं।
फिटनेस के लिए इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 30 से ज्यादा गाइडेड मेडिटेशन मिलते हैं। यही नहीं इसमें सेडेंटरी रिमाइंडर और मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिजाइन की बात करें तो इसमें लाइटवेट बॉडी के साथ वूवन फैब्रिक स्ट्रैप मिलता है। इसमें कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और जेस्चर कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फिटनेस बैंड एक बार चार्ज करने पर 45 दिनों तक चल सकता है। इसमें IPX68 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
URBAN Q9i के फीचर्स
URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसमें 13mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं। जो दमदार बास के साथ म्यूजिक सुनने का अनुभव देते हैं।
इन ईयरबड्स की खासियत इनका AI Live Translation फीचर है। इसकी मदद से AI TransFun ऐप के जरिए 50 से ज्यादा ग्लोबल भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड Smart Stand दिया गया है। जिस पर स्मार्टफोन रखकर वीडियो या फिटनेस ट्यूटोरियल देखे जा सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 और क्लियर कॉलिंग के लिए Clear Call HD Mic दिया गया है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स केस के साथ कुल 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। जबकि एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 6 घंटे तक चल सकते हैं।
URBAN ARC Go 2 और Q9i की कीमत और उपलब्धता
URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। वहीं, URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds 4,999 रुपये का है। दोनों प्रोडक्ट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट gourban.in, देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। URBAN ARC Go 2 को छह कलर ऑप्शन Jet Black, Ink Blue, Stone Grey, Ocean, Orange और Magenta में पेश किया गया है। दोनों डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी।