
Vikram Vedha एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे कुछ माह पहले ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। वहीं, अब यह Bollywood Movie OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, खबर है कि इस फिल्म को Jio Cinema और VOOT पर पेश किया जाएगा। फिल्म में Hrithik Roshan, Saif Ali Khan और Radhika Apte के साथ ही Rohit Saraf मौजूद हैं। अगर आप इस फिल्म को बड़़े पर्दे पर देख चुके हैं तो हम आपको आज यहां ऑनलाइन ऐसी ही टॉप 5 फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं जिसमें Vikram Vedha जैसा मजा मिलेगा।
आगे लिस्ट में बताई गई फिल्म एक्शन थ्रिलर से लैस हैं। आप विक्रम वेधा जैसी इन फिल्मों को नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकते हैं। आइए बिना देर करे आगे आपको इस लिस्ट की जानकारी देते हैं।
Vikram Vedha जैसे फिल्में
- Seven
- Talaash: The Answer Lies Within
- Dhuruvangal Pathinaaru
- A Wednesday
- Ittefaq
Seven
90 के दशक पर आधारित, यह फिल्म दो जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक जो रिटायर होने वाला है और दूसरा जिसका हाल ही में तबादला हुआ है। फिल्म में मॉर्गन फ्रीमैन, केविन स्पेसी और ब्रैड पिट जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Talaash: The Answer Lies Within
इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत (आमिर खान) को एक लोकप्रिय फिल्म स्टार अरमान कपूर की मौत की जांच का मामला सौंपा जाता है। इस बीच वह रोजी नाम की एक लड़की से मिलता है जो अभिनेता की मौत के बारे में एक या दो बातें जानती है। उससे पूछताछ के बाद, मामला और उलझ जाता है। Netflix पर इस फिल्म को देखा जा सकता है। वहीं, इसमें Aamir Khan के अलावा Kareena Kapoor, Rani Mukerji, Nawazuddin Siddiqui और Raj Kumar Rao हैं।
Dhuruvangal Pathinaaru
ध्रुवंगल पाथिनारु (डी-16) की कहानी दीपक नाम के एक रिटायर पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सालों पहले एक कार दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था। फिल्म में दीपक के नजरिए से दिखाया गया है क्योंकि वह उस रात की पूरी घटना एक युवक को सुनाता है। फिल्म में Rahman और Prakash Vijayaraghavan हैं। इस फिल्म को Disney Plus Hotstar पर देखा जा सकता है।
A Wednesday
इस फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है। A Wednesday एक शानदार Hindi thriller drama फिल्म है, जिसमें Anupam Kher के साथ ही Naseeruddin Shah भी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी जब परेशान हो जाता है तो आतंकवादियों से कैसे बदला लेता है।
Ittefaq
इस फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है। Ittefaq की कहानी कैथरीन नाम की एक महिला की हत्या के साथ शुरू होती है जो ब्रिटेन के एक प्रशंसित लेखक विक्रम सेठी की पत्नी है। अपनी ही पत्नी की हत्या का संदेह होने के कारण, विक्रम पुलिस से दूर भागता है।



















