Voot Select और Jio Cinemas पर आ रही ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’: रिपोर्ट

Join Us icon

Vikram Vedha OTT Release का इंतजार बस जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि यह बात सामने आ चुकी है कि इस बॉलीवुड फिल्म को बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगी। जी हां, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की धमाकेदार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ Voot पर स्ट्रीम की जाने वाली है। अगर आप भी सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार है।

एक नहीं दो ओटीटी पर आएगी फिल्म

ओटीटी स्ट्रीम अपडेट्स ने ‘विक्रम वेधा’ के रिलीज की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार सैफ अली खान- ऋतिक रोशन ‘विक्रम वेधा’ हिंदी में जल्द ही Voot Select और Jio Cinemas पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी तारीख की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं, ऑफिशियल जानकारी भी जल्द ही सामने आ सकती है।

vikram-vedha-movies

साउथ की रीमेक

आपको बता दें कि Vikram Vedha एक तमिल फिल्म का रीमेक है। यह फिल्म 2017 में आई आर माधवन, विजय सेतुपति और श्रद्धा श्रीनाथ की फिल्म विक्रम वैधा का रीमेक है। इससे पहले भी बॉलिवुड में कई साउथ की फिल्मों का रीमेक बन चुका है। हालांकि, सिनेमाघरों में ऋतिक-सैफ स्टारर ‘विक्रम वेधा’ कोई कमाल नहीं कर पाई थी।

गौरतलब है कि विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसका डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया है। वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक एक ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गैंगस्टर वेधा का पीछा करता है। फिल्म में विक्रम को वेधा को पकड़ना है और वेधा हर बार विक्रम को कोई कहानी सुनाकर बच निकलता है और उसी कहानी से फिल्म की कहानी आगे चलती रहती है। अगर आपने ओरिजनल फिल्म देख ली है तो आपको दोनों में शायद ही कोई फर्क दिखाई देगा।

बता दें कि अभी ऑफिशियल तौर विक्रम-वेधा की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होगी क्योंकि फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई काफी समय हो गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here