वीवो का सस्ता 5G फोन vivo T5 Lite होने वाला है लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6GB RAM हुई लीक

वीवो का सस्ता फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी बेहद जल्द vivo T5 Lite बाजार में उतारने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टेक वेबसाइट एक्सपर्टपिक ने बाजार में आने से पहले ही वीवो टी5 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। इस अपकमिंग वीवो फोन की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 Lite स्पेसिफिकेशन्स
लीक में दावा किया गया है कि वीवो टी5 लाइट 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि डाइमेंसिटी 6300 दो साल से भी ज्यादा पुराना प्रोसेसर है जो ज्यादातर लोवर सेगमेंट के फोंस में मिलता है।
vivo T5 Lite 5G फोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी जाएगी। वहीं 6GB RAM 5G फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया जाएगा जिसमें 128GB और 256GB मेमोरी वाला फोन शामिल होगा। इस फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
लीक के मुताबिक यह सस्ता vivo 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 44W FlashCharge तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
यह वीवो का 5जी फोन 6.74-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल में एचडी+ रेजोल्यूशन वाली एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्मार्टफोन में 1200निट्स हाई ब्राइटनेस भी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार वीवो टी5 लाइट की थिकनेस 8.39mm होगी और वजन 209 ग्राम होगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Lite 5G फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन को 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह वीवो 5जी फोन Twilight Shadow और Wave Blue कलर में बिकेगा। फोन लॉन्च डेट और प्राइस के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
vivo T5 Lite प्राइस
वीवो टी5 लाइट पिछले साल लॉन्च हुए vivo T4 Lite का सक्सेसर बनकर आएगा। यह मोबाइल 4GB RAM + 128GB Storage के साथ 9,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था। वहीं इस वक्त वीवो ‘टी5’ सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल vivo T5x है जो 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में हमारा अनुमान है कि vivo T5 Lite 15 हजार से कम का 5G फोन हो सकता है। इसे 13,999 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।