7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! सभी वेरिएंट्स पर पाएं 1500 की छूट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/vivo-y31t-5G.jpg

वीवो ने पिछले महीने इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज’ के तहत नया स्मार्टफोन vivo Y31t 5G लॉन्च किया था। यह बड़ी 7200mAh battery वाला फोन है जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा की ताकत से लैस होकर आया था। अब इस मोबाइल फोन पर कंपनी पूरे 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस नए वीवो 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

vivo Y31t 5G प्राइस

वीवो वाई31टी 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। सबसे पहले कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 29,999 रुपये है। यह मोबाइल Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist कलर में सल के लिए उपलब्ध है जिसके ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

vivo 5G फोन पर डिस्काउंट

इस वक्त वीवो वाई31टी 5जी फोन पूरे 1500 रुपये की छूट मिल रही है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट सहित अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उठाया जा सकता है। यह छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है। वीवो डॉट इन या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वक्त HDFC, SBI और Axis क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अमेजन से फोन खरीदने वाले ग्राहका यदि ICICI, HDFC और Axis क्रेडिट कार्ड से पेंमेंट करेंगे तो इस वीवो के 5जी फोन पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी।

vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई31टी की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की तगड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 7200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वीवो वाई31टी 5जी फोन को एसजीस सर्टिफाइड 5-Star Drop Resistance बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo Y31t 5G फोन में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया है जिसके चलते लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वहीं फोन moisture detection और 1-Tap Water Ejection जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

वीवो वाई31टी 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस vivo 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वीवो वाई31टी Adreno 613 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।