वीवो का सबसे सस्ता 5G फोन, देखें कहां मिल रहा भारत में

Join Us icon

अगर आप वीवो के सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो फिर इस समय भारतीय बाजार में वीवो टी2एक्स 5जी (vivo T2x 5G) कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इस फोन में 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर है। इस फोन को कंपनी ने पिछले से अप्रैल महीने में लॉन्च किया था। आइए आपको बताते हैं वीवो की इस सबसे सस्ते फोन की खासियत, कीमत की डिटेल…

vivo T2x 5G की कीमत

वीवो के vivo T2x 5G के शुरुआती वैरियंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये है। अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत कुछ इस तरह हैः

फ्लिपकार्ट11,999 रुपये (4GB+128GB)
12,999 रुपये (6GB+128GB)
14,999 रुपये (8GB+128GB)
अमेजन13,138 रुपये (4GB+128GB)
क्रोमा11,999 रुपये (4GB+128GB)

vivo T2x 5G मोबाइल कहां से खरीदें 

vivo T2x 5G फोन vivo स्टोर के साथ भारतीय बाजार में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म flipkart, amazon, Croma आदि पर उपलब्ध है। वीवो की वेबसाइट 750 रुपये की इंस्टैंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 15 दिन का रिप्लेसमेंट मिलता है। वहीं फ्लिपकार्ट पर एसबीआई डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड पर भी 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo T2x 5G स्पेसिफिकेशंस

  • 6.58 इंच LCD FHD+ डिस्प्ले
  • 50MP प्राइमरी रियर कैमरा
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 5000mAh बैटरी
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर
  • एंड्रॉयड 13 ओएस

डिस्प्ले : वीवो का यह फोन 6.58-इंचLCD FHD+ डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 2408×1080 है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए यू टाइप नॉच दिया गया है।

प्रोसेसरः Vivo T2X स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक का ओक्टा कोर Dimensity 6020 प्रोससर दिया गया है। यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर बना हुआ है, जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है।

रैम-स्टोरेजः इस फोन में तीन रैम वैरियंट है- 4GB, 6GB और 8GB रैम। इसके साथ ही फोन में 8GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128जीबी स्टोरेज की सुविधा है।

कैमरा : Vivo T2X स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी दिया गया है।

सेल्फी कैमराः इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में सुपर नाइट मोड मिलता है, जो लो-लाइट में बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

बैटरी-चार्जिंग : वीवो टी2एक्स 5जी स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ ही फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ओएस: वीवो का यह फोन Android 13 पर आधारित Funtouch OS कस्टम स्किन पर रन करता है।

कनेक्टिविटी: यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट दिया गया है।

कलरः यह फोन मरीन ब्लू, अरोरा गोल्ड और गिलिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

सवाल-जवाब

vivo T2x 5G फोन भारत में कब लॉन्च हुआ था?

वीवो का यह फोन भारत में पिछले साल 11 अप्रैल, 2023 को लॉन्च किया गया था।

वीवो के सबसे सस्ते 5जी फोन vivo T2x 5G की कीमत क्या है?

वीवो के सबसे सस्ते 5जी फोन vivo T2x 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है।

vivo T2x 5G में कितना रैम है?

वीवो का सबसे सस्ता 5जी फोन vivo T2x 5G 4GB, 6GB और 8GB रैम वैरियंट में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here