
वीवो का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसका नाम vivo Y6c 4G है। यह मोबाइल कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में उतारा है। यह कम कीमत वाला 4जी फोन है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 12 हजार रुपये के करीब है। लो बजट में आने के बावजूद वीवो वाई6सी में तगड़ी 6500mAh battery, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की ताकत दी गई है। नए वीवो फोन के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y6c 4G प्राइस
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो वीवो वाई6सी 4जी फोन चाइना में 899 युआन में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस भारतीय करंसी के मुताबिक 12,750 रुपये के करीब है। चीन में इसे 4GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जो Twilight Black, Sunset Blue और Flowing Clouds White कलर्स में बिकेगा। vivo Y6c 4G इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
vivo Y6c 4G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई6सी 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें UniSoC T7225 चिपसेट लगाया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते वीवो फोन में Adreno G57 लगाया गया है।
vivo Y6c 4G फोन को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नालॉजी से लैस किया गया है। यह तकनीक मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग और ऐप स्वीचिंग को स्मूथ व फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
वीवो वाई6सी की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसे 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है जो लगातार यूज़ के बाद भी अपनी हेल्थ 80% से उपर रख पाएगी। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह सस्ता वीवो फोन OTG reverse भी सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो vivo Y6c 4G स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस प्राप्त होगी। वहीं मोबाइल स्क्रीन को DC dimming और low blue-light फीचर से भी लैस किया गया है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी।
वीवो वाई6सी 4जी फोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा लगाया गया है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह स्मार्टफोन शॉकप्रूफ बॉडी पर बना है जो मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है।
vivo Y6c 4G स्मार्टफोन तो अभी भारत में लॉन्च नहीं होगा लेकिन अगर आप कोई नया और सस्ता वीवो का फोन खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में मौजूद vivo Y05 आपके काम आ सकता है। यह मोबाइल अप्रैल महीने में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 6500mAh बैटरी के साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी दी गई है। फोन की फुल डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।












