48MP क्वाड कैमरा और 8GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo S1 Prime, होंगी ये खूबियां

Vivo ने इस साल की शुरूआत में अपनी ‘S सीरीज़’ को पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी अब तक Vivo S1 और S1 Pro को पेश कर चुकी है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज में एक और नए फोन Vivo S1 Prime को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, काफी समय से फोन के बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब ऑनलाइन ट्विटर पर वीवो एस1 प्राइम को पोस्टर्स को स्पॉट किया गया है।
डिजाइन
पोस्टर्स के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। Vivo S1 Prime के प्रोमोशनल पोस्टर्स के अनुसार फोन में डायमंड शेप रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फोन में राइट साइड वॉल्यूम व पावर बटन प्लेस होगा। इसके अलावा रियर पर नीचे की ओर वीवो की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। फ्रंट लुक की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा सामने आई जानकारी के अनुसार फोन Black और gradient Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 44एमपी डुअल सेल्फी और 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo S7 5G
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S1 Prime में 6.3-इंच सुपर ऐमोलेड पैनल होगा। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 6GB और 8GB की रैम व 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo S1 Prime लेटेस्ट एंडरॉयड 10 बेस्ड फन-टच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: 6 कैमरे और 4500mAh बैटरी वाला Vivo V19 स्मार्टफोन हुआ 4 हजार रुपए सस्ता, जानें क्या है नया प्राइस
वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ सकती है। वहीं, फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल फोन में दिए जाने वाली लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फोन को जल्द पेश करेगी।