
वीवो की एस19 सीरीज के फोंस लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें आने वाले Vivo S19 और Vivo S19 Pro गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुके हैं। वहीं, अब ताजा अपडेट में मोबाइल्स का प्रमोशनल पोस्टर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने आई है। खास बात यह है कि श्रृंखला में पूर्व मॉडल एस18 की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए, आगे लीक फोटोज और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Vivo S19 और Vivo S19 Pro डिजाइन (लीक)
- एस19 सीरीज का यह लीक टिपस्टर क्लासमेट वू डाटौ ने शेयर किया है, जिसमें आधिकारिक मार्केटिंग पोस्टर और स्पेसिफिकेशंस देखे गए हैं।
- आप नीचे दी गई पहली इमेज में देख सकते हैं कि वीवो S19 सीरीज का बैक पैनल डिजाइन बदल दिया गया है। डिवाइस का कैमरा मॉड्यूल पूर्व मॉडल से अलग है। जिसमें लंबा ओवल आकार नजर आता है।
- बता दें कि पोस्टर इमेज में Vivo S19 और Vivo S19 Pro का नाम नहीं है लेकिन उम्मीद है कि दोनों में एक समान डिजाइन मिल सकता है।
Vivo S19 और Vivo S19 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
दूसरे लीक फोटो में आगामी स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है।
- लीक के अनुसार Vivo S19 Pro में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
- प्राइमरी लेंस के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस जोड़ा जा सकता है। यह 50x जूम क्षमता सहित OIS से लैस रखा जा सकता है। फोन में टेलीफोटो लेंस के लिए Sony IMX816 सेंसर का उपयोग हो सकता है।
- डिवाइस में तीसरा लेंस 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर होने की बात सामने आई है।
- फ्रंट कैमरा की बात करें तो Vivo S19 Pro में 50MP सेंसर मिलने की डिटेल देखी जा सकती है।
- अगर बात करें सीरीज के सामान्य मॉडल Vivo S19 की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें OIS के साथ एक 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है।
- Vivo S19 में भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP के सेंसर की पेशकश की जा सकती है।
See All Competitors
















